Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal: सिरमौर में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस

March 22, 2026

Himachal: सिरमौर में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस

हिमाचल डेस्कः प्रदेश के जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल की ग्राम पंचायत माटल-बखोग के बखोग गांव में खेतों से पाकिस्तान से जुड़े निशान वाला गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें :-

सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीण लोकेंद्र ठाकुर और उनकी पत्नी को यह गुब्बारा दिखा, जिस पर ‘पी.आई.ए.’ लिखा था और पाकिस्तान से मिलते-जुलते रंग-चिन्ह थे। खबर फैलते ही गांव में भीड़ जुट गई और सुरक्षा को लेकर आशंकाएं बढ़ गईं। पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। प्रारंभिक जांच में इसे साधारण खिलौना गुब्बारा बताया गया और किसी खतरे से इनकार किया।

मामले को लेकर डीएसपी राजगढ़ विद्याचंद नेगी ने कहा कि यह संदिग्ध नहीं है, लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने अपील की कि कोई संदिग्ध वस्तु दिखे तो तुरंत सूचना दें।

जानकारों के अनुसार, ऐसे गुब्बारे अक्सर भारत-पाक सीमा, विशेषकर जम्मू-कश्मीर में प्रचार या सामान्य गतिविधियों के लिए छोड़े जाते हैं। हाल की तेज हवाओं से यह हिमाचल तक पहुंचा हो सकता है। यह घटना छोटी-मोटी असामान्य चीजों पर भी सतर्क रहने की याद दिलाती है।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें