मध्य प्रदेश(भोपाल): राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV), भोपाल की कैंटीन में खाने को लेकर एक विवाद सामने आया है। छात्रों का कहना है कि उन्हें सब्जी में छिपकली मिली। यह घटना 18 मार्च की है। उस दिन कुछ छात्र यूनिवर्सिटी की कैंटीन में खाना खा रहे थे। खाने के दौरान उन्होंने सब्जी में एक मरी हुई छिपकली जैसी चीज देखी। यह देखकर छात्र घबरा गए और तुरंत कैंटीन के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी।
यह भी पढ़ें-
‘वेस्ट एशिया में हालात चिंताजनक, भारतीयों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता’, लोकसभा में बोले पीएम मोदी
बादशाह के ‘टटीरी’ सॉन्ग पर हरियाणा पुलिस सख्त, सोशल मीडिया पर गाने से जुड़े 857 लिंक हटाए
Bihar Board 12th Result 2026 Out : जारी हुआ बिहार बोर्ड का रिजल्ट, 13 लाख छात्रों का इंतजार खत्म
लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया। कैंटीन के एक कर्मचारी ने उस टुकड़े को उठाया और कहा कि यह छिपकली नहीं बल्कि शिमला मिर्च है। अपनी बात साबित करने के लिए उसने उसे तुरंत खा भी लिया। इस घटना का वीडियो किसी ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
#Watch: Student found a lizard in mess food at UIT RGPV Bhopal. Staff denied it and claimed it was capsicum; one staff member reportedly ate it. #IndiaNews #Bhopal #College #JaagIndia pic.twitter.com/2jL8qv8msX
— Jaag India (@thejaagindia) March 22, 2026
मामले के सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर सुधीर भदौरिया ने कहा है कि छात्रों की सेहत से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। वहीं, कैंटीन संचालक का कहना है कि वह छिपकली नहीं बल्कि शिमला मिर्च थी। फिलहाल, मामले की जांच जारी है। अगर जांच में किसी तरह की लापरवाही पाई जाती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...