Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्रंप ने ईरान पर हमले को 5 दिन के लिए रोका, बातचीत के बाद लिया बड़ा फैसला

March 23, 2026

ट्रंप ने ईरान पर हमले को 5 दिन के लिए रोका, बातचीत के बाद लिया बड़ा फैसला

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अमेरिकी रक्षा विभाग को आदेश दिया है कि ईरानी पावर प्लांट्स और ऊर्जा ढांचे पर किसी भी तरह का सैन्य हमला फिलहाल पांच दिनों के लिए रोका जाए।

ट्रंप ने यह कदम अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों में हुई सकारात्मक और गंभीर बातचीत के बाद उठाया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच मिडिल ईस्ट में जारी तनाव को खत्म करने के लिए गहन चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें-
‘वेस्ट एशिया में हालात चिंताजनक, भारतीयों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता’, लोकसभा में बोले पीएम मोदी
बादशाह के ‘टटीरी’ सॉन्ग पर हरियाणा पुलिस सख्त, सोशल मीडिया पर गाने से जुड़े 857 लिंक हटाए
Bihar Board 12th Result 2026 Out : जारी हुआ बिहार बोर्ड का रिजल्ट, 13 लाख छात्रों का इंतजार खत्म

हमले पांच दिन के लिए टाले जाएँ: ट्रंप 

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि इन चर्चाओं का उद्देश्य क्षेत्र में शांति स्थापित करना है। बातचीत के सकारात्मक रुख को देखते हुए उन्होंने अमेरिकी रक्षा विभाग को निर्देश दिए कि पावर प्लांट्स और अन्य ऊर्जा ढांचे पर हमले पांच दिन के लिए टाले जाएँ।

उन्होंने यह भी कहा कि हमले रोकने का फैसला आगे की वार्ता की सफलता पर निर्भर करेगा। यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब एक दिन पहले ही ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी थी कि यदि 48 घंटे के अंदर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह नहीं खोला गया, तो उसके पावर प्लांट्स और ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाया जाएगा।

होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से वसूलेगा $2 मिलियन का टैक्स

इससे पहले मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को देखते हुए ईरान ने अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले कुछ जहाजों से $2 मिलियन (लगभग 18.8 करोड़ रुपये) वसूलेगा। ईरान के इस फैसले का कारण वैश्विक शिपिंग के इस रास्ते पर अपने नियंत्रण को दिखाना है। ईरान संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के सदस्य अलाएद्दीन बोरूजेर्दी ने कहा कि हॉर्मुज जलसंधि से गुजरने वाले कुछ जहाजों पर नया लगाया गया $2 मिलियन का टोल पहले ही लागू कर दिया गया था। यह कदम दशकों बाद जलसंधि में ईरान के अधिकार को दिखाता है। क्योंकि अब जंग की लागतें बढ़ गई हैं। इसलिए हमें यह करना जरूरी लगता है। हॉर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से ट्रांजिट फीस लेना इस्लामिक रिपब्लिक की शक्ति और अधिकार को दिखाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें