Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kritika Kamra के पारसी-प्रेरित एलिगेंट लुक ने खींचा ध्यान, ‘मटका किंग’ में दिखी नई झलक

March 24, 2026

Kritika Kamra के पारसी-प्रेरित एलिगेंट लुक ने खींचा ध्यान, ‘मटका किंग’ में दिखी नई झलक

एंटरटेनमेंट डेस्क: अभिनेत्री कृतिका कामरा ने हाल ही में अमेज़ॉन के नए प्रोजेक्ट्स के लॉन्च इवेंट में अपनी मौजूदगी से सभी का ध्यान खींचा। उनके लुक से उनकी आने वाली सीरीज मटका किंग के किरदार की हल्की झलक भी देखने को मिली।

कृतिका ने इस मौके पर पारंपरिक पारसी गारा साड़ी पहनी थी, जिससे यह साफ इशारा मिला कि वह शो में किस तरह के किरदार में नजर आने वाली हैं। मटका किंग के टीज़र में भी कृतिका एक पारसी लड़की का किरदार निभाती दिखी थीं, और इवेंट में उनका यह लुक उसी से मेल खाता हुआ नजर आया।

कृतिका अपने काम में बारीकियों पर ध्यान देने के लिए जानी जाती हैं, और इस बार भी उन्होंने अपने किरदार से जुड़ने के लिए फैशन का सहारा लिया। तस्वीर में वह काले रंग की खूबसूरत गारा साड़ी में नजर आ रही हैं, जिस पर हल्की फ्लोरल कढ़ाई की गई है। इसके साथ उन्होंने पर्ल चोकर और मैचिंग ईयररिंग्स पहने हैं। उनका हेयरस्टाइल सादा लो बन में है और मेकअप भी हल्का रखा गया है, जिसमें विंग्ड आईलाइनर उनके लुक को एक रेट्रो टच देता है।

इस बीच, कृतिका कमरा एक छोटे ब्रेक के बाद फिर से काम पर लौट आई हैं और अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं। साथ ही वह मटका किंग के प्रमोशन में भी सक्रिय रूप से नज़र आएंगी, जो जल्द ही रिलीज होने वाली है।

कृतिका के करीबी सूत्र ने बताया, “कृतिका के लिए हमेशा किरदार की सच्चाई सबसे अहम होती है। मटका किंग के लिए उन्होंने उस दौर और संस्कृति को समझने पर खास ध्यान दिया है, जिसमें कहानी सेट है। उनका स्टाइल भी उसी प्रक्रिया का हिस्सा है, जो उन्हें अपने किरदार से जुड़ा रखता है और दर्शकों को एक असली झलक देता है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें