Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Dhurandhar 2’ फिल्म मुसलमानों के खिलाफ बनाई गई है: शौकत अली

March 24, 2026

‘Dhurandhar 2’ फिल्म मुसलमानों के खिलाफ बनाई गई है: शौकत अली

नई दिल्ली: फिल्म स्टार रणवीर सिंह की मूवी ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। दूसरी तरफ, एआईएमआईएम नेता शौकत अली का दावा है कि यह फिल्म मुसलमानों के खिलाफ है।

लखनऊ में आईएएनएस से बातचीत में एआईएमआईएम नेता शौकत अली ने कहा कि इस देश में, आजादी के बाद, जब हम अपने बचपन में फिल्में देखा करते थे, तो जिन अपराधियों को दिखाया जाता था, जिन आईएसआई एजेंटों के बारे में बताया जाता था, वे अपने सिर पर टोपी और कंधों पर रुमाल रखते थे। मुझे लगता है कि यह फिल्म मुसलमानों को बदनाम करने के लिए है। यह कोई नई बात नहीं है।

उन्होंने माफिया डॉन, गैंगस्टर अतीक अहमद का नाम लिए बगैर कहा कि जब वे जिंदा थे तो वह आईएसआई के एजेंट नहीं थे, लेकिन उनकी मौत के बाद वे आईएसआई के एजेंट बन गए।
विधायक पूजा पाल के बयान पर शौकत अली ने कहा कि वे लोग एक ही परिवार के हैं। पूजा पाल लंबे समय से समाजवादी पार्टी में रही हैं, वे बसपा में भी थीं। मुझे लगता है कि वह अभी तक भाजपा में नहीं गई हैं। पूजा पाल के मामले में तो सपा मुखिया अखिलेश यादव को जवाब देना चाहिए।

यूपी की कानून व्यवस्था और इंसाफ पर शौकत अली ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सरकार पर बहुत सख्त टिप्पणी की है। हाई कोर्ट ने उनकी बुलडोजर नीति पर बहुत सख्त टिप्पणी की है। सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट ने कहा है, क्या बुलडोजर न्याय का प्रतीक है। यह कानून की अदालत क्यों है? तो, फिर आप इस पर ताला क्यों नहीं लगा देते?

उन्होंने कहा कि अगर आप बुलडोजर या बंदूक से न्याय की बात करते हैं, तो आपको सभी लोगों के साथ वैसा ही करना चाहिए। फिर आप जाति और धर्म के आधार पर ऐसा क्यों करते हैं। हम इसी देश के हैं, आप भी इसी देश के हैं। हम दोनों एक ही देश के हैं, और जो कानून आप पर लागू होता है, वही हम पर भी लागू होना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें