नेशनल डेस्कः देश में पहले से ही LPG की महंगाई से लोग उबर नहीं पाए थे और अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। प्राइवेट तेल कंपनी Nayara Energy ने अचानक बड़ा फैसला लेते हुए पेट्रोल के दाम ₹5 प्रति लीटर और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। इस फैसले का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है और कई शहरों में लोगों की नाराजगी भी सामने आ रही है।
सरकारी कंपनियां स्थिर, लेकिन प्राइवेट कंपनी ने बढ़ाए दाम
जहां एक तरफ सरकारी तेल कंपनियां जैसे IOC, BPCL और HPCL अभी तक कीमतों को स्थिर बनाए हुए हैं, वहीं नायरा एनर्जी ने अचानक दाम बढ़ाकर लोगों को चौंका दिया है। कंपनी ने यह नई कीमतें देशभर में अपने लगभग 6,500 पेट्रोल पंपों पर लागू कर दी हैं।
क्यों बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम?
विशेषज्ञों के अनुसार, इसकी मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी है।
इन कारणों से तेल कंपनियों की लागत बढ़ गई है। सरकारी कंपनियां फिलहाल कीमतें नहीं बढ़ा रही हैं, लेकिन प्राइवेट कंपनियां घाटे से बचने के लिए तुरंत दाम बढ़ा रही हैं।
अलग-अलग शहरों में पेट्रोल की कीमतें
नायरा के पेट्रोल पंपों पर नई कीमतें कुछ इस प्रकार हैं:
डीजल की नई कीमतें
भोपाल में सबसे ज्यादा असर
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इस बढ़ोतरी का असर ज्यादा देखने को मिला है, जो लोग बेहतर सर्विस के कारण प्राइवेट पेट्रोल पंपों पर जाते थे, वे अब अचानक बढ़ी कीमतों से हैरान हैं।
जनता में गुस्सा
इस बढ़ोतरी के बाद लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। लोग इसे त्योहारों के समय बड़ा झटका मान रहे हैं। सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोग पूछ रहे हैं कि क्या प्राइवेट कंपनियों पर कोई नियंत्रण नहीं है।
आगे क्या हो सकता है?
अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं, तो आने वाले समय में और कंपनियां भी कीमतें बढ़ा सकती हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...