
पानीपत : जिले के जलालपुर रोड स्थित मयूर टेक्सटाइल फैक्ट्री में आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहां केमिकल टैंक की सफाई करने उतरे 2 मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। मरने वाले दोनों मजदूर आपस में चचेरे भाई थे। परिजनों और अन्य श्रमिकों ने फैक्ट्री मालिक पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है कि बिना किसी सेफ्टी किट के उन्हें जहरीली गैस से भरे टैंक में उतारा गया। हादसा उस समय हुआ जब फैक्ट्री के केमिकल टैंक की सफाई की जा रही थी। जैसे ही दोनों भाई टैंक के अंदर दाखिल हुए, वहां बनी अत्यधिक जहरीली गैस के कारण उनका दम घुटने लगा।
कुछ ही मिनटों में दोनों बेहोश हो गए। आनन.फानन में उन्हें बाहर निकालकर पानीपत के सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों के परिजनों का कहना है कि यह हादसा नहीं बल्कि हत्या है। आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन ने मजदूरों को बिना किसी मास्क, ऑक्सीजन सिलेंडर या सुरक्षा उपकरणों के सीधे टैंक में उतार दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया है और आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस हादसे ने पानीपत के ही कुराड़ रोड स्थित गोरजा इंटरनेशनल फैक्ट्री की याद दिला दी है, जहां कुछ समय पहले इसी तरह के हादसे में 2 मजदूरों की मौत हुई थी। बार-बार हो रहे ऐसे हादसों ने औद्योगिक इकाइयों में मजदूरों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं मृतक श्रमिकों के परिजनों व फैक्ट्री श्रमिकों ने सनोली थाना पहुंचक मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाही की मांग की है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...