Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

व्यापारियों से फिरौती मांगने वाले 5 शार्प-शूटर गिरफ्तार

March 28, 2026

व्यापारियों से फिरौती मांगने वाले 5 शार्प-शूटर गिरफ्तार

सोनीपत : एंटी गैंगस्टर यूनिट सेक्टर-7 की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों के इशारे पर हरियाणा और दिल्ली के व्यापारियों से करोड़ों की फिरौती मांगने वाले पांच शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस ने गोली चलने से पहले ही इन्हें काबू कर लिया। आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस अब आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूरे नेटवर्क का खुलासा करेगी।

मोबाइल चोरी कर भेजा करते थे फिरौती के मेसेज

गिरोह का तरीका बेहद शातिर था। आरोपी रात के समय सोते हुए लोगों के मोबाइल फोन चोरी कर लेते थे। इसके बाद मोबाइल नंबर बंद होने से पहले ही उस नंबर का इस्तेमाल कर वॉट्सएप पर विदेश में बैठे गैंगस्टरों के अकाउंट लॉगिन करवा देते थे।ओटीपी उसी मोबाइल पर आने के कारण गैंगस्टर आसानी से वॉट्सएप एक्सेस हासिल कर लेते थे और फिर उसी के जरिए व्यापारियों से संपर्क किया जाता था।

पुलिस का क्या कहना

एसीपी अजीत सिंह के अनुसार सोनीपत स्थित पहल न्यूट्रिशन पर रणदीप मलिक गैंग के नाम से 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक आरोपी मौके की रेकी कर रहा था और अन्य साथी भी वारदात में शामिल होने वाले थे। बड़े स्तर पर हथियार मंगवाने की तैयारी भी चल रही थी। पुलिस की सतर्कता के चलते आरोपियों को वारदात से पहले ही पकड़ लिया गया। इससे एक बड़ी घटना टल गई। पुलिस का कहना है कि गिरोह संगठित तरीके से काम कर रहा था और विभिन्न जिलों में इसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें