Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल दहला देने वाला मामला… 21 वर्षीय युवती ने 28वीं मंजिल से लगाई छलांग, सोसायटी में मचा हड़कंप

March 29, 2026

दिल दहला देने वाला मामला… 21 वर्षीय युवती ने 28वीं मंजिल से लगाई छलांग, सोसायटी में मचा हड़कंप

Crime News :  नोएडा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां,  एक 21 वर्षीय युवती ने सोसायटी के 28वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर लिया है। वहीं, जैसे ही आसपास के लोगों को इस घटने के बारे में पता चला वैसे ही हड़कंप मच गया। जिसके बाद आनन-फानन में मौके पर मौजूद लोगों ने घटना बारे तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई। फिलहाल आगे की जांच जारी है।

पुलिस टीम ने मामले संबंधी छानबीन करते हुए बताया कि मृतका डी ब्लॉक, सेक्टर 32, अमौर सोसाइटी की निवासी थी। वह मूल रूप से बस्ती जिले के मंडरवा गांव की रहने वाली थी। सूचना पाकर सेक्टर-24 पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जांच की कार्रवाई पूरी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका के पिता भी घटनास्थल पर मौजूद थे। मामले में आगे की जांच जारी है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें