Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

नई दिल्ली में चौथा चीन-भारत युवा संवाद आयोजित

March 29, 2026

नई दिल्ली में चौथा चीन-भारत युवा संवाद आयोजित

इंटरनेशनल डेस्क: भारत में चीनी दूतावास और इंडियन कॉन्फेडरेशन ऑफ यंग लीडर्स (CYL) के संयुक्त तत्वावधान में चौथा चीन-भारत युवा संवाद का आयोजन गुरुवार को नई दिल्ली में किया गया। इस अवसर पर चीन और भारत के युवाओं, राजनीतिक दलों, व्यापार, कला, खेल और मीडिया जगत के 200 से अधिक प्रतिनिधि उपस्थित थे।

भारत में चीनी राजदूत श्यू फ़ेईहोंग ने अपने मुख्य भाषण में कहा कि द्विपक्षीय संबंधों के विकास के लिए नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन के साथ-साथ जनता, विशेषकर युवा पीढ़ियों के बीच आपसी समझ और स्नेह की आवश्यकता होती है। युवा जितना एक-दूसरे को समझेंगे, द्विपक्षीय संबंधों में उतना ही अधिक विश्वास होगा। उन्होंने अधिक भारतीय युवाओं को चीन की यात्रा करने और चीनी आधुनिकीकरण के जीवंत परिदृश्य को प्रत्यक्ष रूप से देखने का आह्वान किया।

राजदूत ने युवाओं से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), डिजिटल अर्थव्यवस्था और हरित प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में आदान-प्रदान और सहयोग गहरा करने तथा ब्रिक्स और शांगहाई सहयोग संगठन जैसे बहुपक्षीय मंचों पर सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल एंटनी, इंडिया-चाइना इकोनॉमिक एंड कल्चरल काउंसिल के संस्थापक मोहम्मद सकीब, CYL अध्यक्ष हिमाद्रिश सुवान, पूर्व विश्व नंबर एक और ओलंपियन रोंजन सोढ़ी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने युवा संवाद को द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बताया।

कार्यक्रम के दौरान चीनी और भारतीय युवा प्रतिनिधियों ने संयुक्त सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें