Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली पुलिस ने आतंकी शब्बीर लोन को किया गिरफ्तार, ISI के इशारे पर रच रहा था साजिश

March 30, 2026

दिल्ली पुलिस ने आतंकी शब्बीर लोन को किया गिरफ्तार, ISI के इशारे पर रच रहा था साजिश

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक खतरनाक आतंकी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान शब्बीर अहमद लोन के रूप में हुई है। वह प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़ा हुआ था और भारत में चल रहे एक आतंकी नेटवर्क का मुख्य हैंडलर (संचालक) माना जा रहा है।

कहां से चला रहा था नेटवर्क?
जांच में पता चला है कि शब्बीर अहमद लोन बांग्लादेश में बैठकर भारत के खिलाफ साजिशें कर रहा था। वह वहीं से लोगों को जोड़ने, योजना बनाने और आतंकी गतिविधियों को निर्देश देने का काम कर रहा था।

पाकिस्तान की ISI का रोल
इस पूरे नेटवर्क को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का समर्थन मिल रहा था। ISI इस मॉड्यूल को पैसे और मदद दे रही थी। लोन सीधे बड़े आतंकियों जैसे हाफिज सईद और जकी-उर-रहमान लखवी के संपर्क में था

कैसे चल रहा था भर्ती और ब्रेनवॉश?
शब्बीर अहमद लोन का काम था। लोगों को आतंकवाद के लिए भर्ती करना। खासकर अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को निशाना बनाना। उनका ब्रेनवॉश (कट्टरपंथी बनाना) इसके बाद उनके लिए फर्जी दस्तावेज (जैसे आधार कार्ड) बनवाए जाते थे। उन्हें भारत में अलग-अलग जगहों पर छिपाया जाता था

संपर्क के तरीके
आतंकी आपस में बात करने के लिए एन्क्रिप्टेड ऐप्स का इस्तेमाल करते थे (जिसे ट्रैक करना मुश्किल होता है)। अलग-अलग शहरों में जाकर रेकी (जगह की जानकारी जुटाना) भी की गई।

क्या था टारगेट?
जांच एजेंसियों के अनुसार यह मॉड्यूल बड़े आतंकी हमले की तैयारी कर रहा था। लाल किला जैसे संवेदनशील स्थानों को निशाना बनाने की योजना थी। लेकिन समय रहते पुलिस ने कार्रवाई कर इस बड़े हमले को टाल दिया।

शब्बीर का पुराना रिकॉर्ड
शब्बीर अहमद लोन पहले भी पकड़ा जा चुका है। 2007 में दिल्ली पुलिस ने उसे हथियारों (AK-47, ग्रेनेड) के साथ गिरफ्तार किया था। उसे आर्म्स एक्ट के तहत सजा हुई। वह 2018 तक तिहाड़ जेल में बंद रहा। बाद में जमानत पर बाहर आया। भारत छोड़कर बांग्लादेश चला गया। वहां से फिर से आतंकी गतिविधियां शुरू कर दीं।

 मुजफ्फराबाद में लश्कर कैंप में ट्रेनिंग ली
शब्बीर ने पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद में लश्कर के कैंप में ट्रेनिंग ली। बेसिक और एडवांस दोनों तरह की ट्रेनिंग हासिल की।

कैसे सामने आया नाम?
फरवरी 2026 में दिल्ली पुलिस ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया। 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 7 बांग्लादेशी नागरिक थे। ये सभी फर्जी पहचान के साथ भारत में रह रहे थे।  इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड शब्बीर अहमद लोन था

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें