Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘भगवा लहर चल रही, कमल की जीत तय’, पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सुवेंदु अधिकारी का दावा

March 30, 2026

‘भगवा लहर चल रही, कमल की जीत तय’, पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सुवेंदु अधिकारी का दावा

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल तेज हो गया है। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को भवानीपुर और नंदीग्राम सीटों से नामांकन भरने से पहले एक बड़ा रोड शो किया। इस रोड शो में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें-
’25 करोड़ वाले प्लेयर से गेंदबाजी क्यों नहीं कराई’, रहाणे बोले- क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से…
‘खर्ग द्वीप को आसानी से ले सकते हैं’, ट्रंप ने ईरान के ऑयल हब पर कब्जा करने का इशारा दिया

भगवा सुनामी चल रही, कमल की जीत तय- अधिकारी

मीडिया से बात करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य में “भगवा सुनामी” चल रही है। उनका कहना है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) का चुनाव चिन्ह ‘कमल’ जरूर खिलेगा और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि आने वाली सरकार भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और विकास के मुद्दों पर काम करेगी।

 

इस बार सुवेंदु अधिकारी भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। खास बात यह है कि भवानीपुर सीट पर उनका सीधा मुकाबला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से हो सकता है। वहीं, नंदीग्राम सीट पर भी वे अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश करेंगे। अगर पिछले चुनाव की बात करें, तो 2021 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट पर सुवेंदु अधिकारी से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि बाद में उन्होंने भवानीपुर उपचुनाव में जीत हासिल कर फिर से विधानसभा में वापसी की थी।

इस बार चुनाव दो चरणों में होंगे

पश्चिम बंगाल की 294 सीटों वाली विधानसभा के लिए इस बार चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को और दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी।चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण (152 सीटें) के लिए 30 मार्च को अधिसूचना जारी हुई। नामांकन की आखिरी तारीख 6 अप्रैल है, जांच 7 अप्रैल को होगी और उम्मीदवार 9 अप्रैल तक नाम वापस ले सकते हैं।दूसरे चरण (142 सीटें) के लिए अधिसूचना 2 अप्रैल को जारी होगी। नामांकन 9 अप्रैल तक भरे जा सकते हैं, 10 अप्रैल को जांच होगी और 13 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।

पिछले चुनाव में किसने कितनी सीटें जीतीं?

पिछले विधानसभा चुनाव (2021) में तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 213 सीटें जीतकर बड़ी जीत हासिल की थी। वहीं BJP ने 77 सीटें जीतकर मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाई थी। कांग्रेस और वाम दलों को उस चुनाव में कोई खास सफलता नहीं मिली थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें