Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

टेनिस स्टार लिएंडर पेस BJP में हुए शामिल, बोले- ये मेरे जीवन का खास दिन

March 31, 2026

टेनिस स्टार लिएंडर पेस BJP में हुए शामिल, बोले- ये मेरे जीवन का खास दिन

नई दिल्ली: मशहूर पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) जॉइन कर ली है। उन्होंने दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और बीजेपी नेता सुकांत मजूमदार भी मौजूद थे। पार्टी में शामिल होने के दौरान लिएंडर पेस का स्वागत फूलों के गुलदस्ते से किया गया। उन्हें पार्टी की सदस्यता पर्ची भी दी गई। पेस ने हाथ जोड़कर सभी का धन्यवाद किया और उनकी खुशी साफ दिखाई दे रही थी।

यह भी पढ़ें
‘पिछली सरकारों ने पांडुलिपियों की उपेक्षा की’, सम्राट संप्रति संग्रहालय के उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी
ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले 10 दिन के लिए स्थगित, कहा- बातचीत बहुत अच्छी चल रही है
WhatsApp जल्द लेकर आ रहा ये नया फीचर… अब बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज , जानिए कैसे

यह मेरे जीवन का बहुत खास दिन: पेस 

बीजेपी में शामिल होने के बाद पेस ने कहा कि यह उनके जीवन का बहुत बड़ा और खास दिन है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उन्हें देश और युवाओं की सेवा करने का मौका मिला है, जो उनके लिए सम्मान की बात है। पेस ने यह भी कहा कि बीजेपी की सदस्यता लेना उनके लिए एक जिम्मेदारी है और वह इसे पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश करेंगे।

 

बीजेपी को क्या फायदा हो सकता है?

माना जा रहा है कि पेस के पार्टी में आने से पश्चिम बंगाल में बीजेपी को फायदा मिल सकता है। पेस का वहां अच्छा फैन बेस है और लोग उन्हें पसंद करते हैं। ऐसे में वह खासकर युवाओं और शहरी वोटर्स को पार्टी की ओर आकर्षित कर सकते हैं। पहले भी कई खिलाड़ी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं, जिनमें से कुछ चुनाव लड़ चुके हैं और कुछ सांसद या मंत्री भी बने हैं। अब देखने वाली बात होगी कि लिएंडर पेस राजनीति में कितना सफल होते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें