Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में आज उतार-चढ़ाव, जानें आज के Latest Rates

April 1, 2026

Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में आज उतार-चढ़ाव, जानें आज के Latest Rates

Gold Silver Price: घरेलू फ्यूचर मार्केट में आज, 1 अप्रैल को सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा में तेजी रही, जबकि चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों और खरीददारों के लिए यह समय सोने में निवेश का अनुकूल बना रहा।

सोने की ताजा कीमतें

एमसीएक्स पर 5 जून, 2026 का गोल्ड फ्यूचर वायदा 588 रुपये की तेजी के साथ 1,51,427 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। दिन की शुरुआत गोल्ड वायदा 1,51,427 रुपये पर हुई थी और कारोबारी सत्र के दौरान यह 1,51,870 रुपये तक पहुंच गया। सुबह 10:05 बजे तक गोल्ड वायदा 0.99 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,51,349 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

चांदी में गिरावट

वहीं चांदी की कीमतें कमजोर रहीं। 5 मई, 2026 का सिल्वर वायदा 0.71 प्रतिशत या करीब 1,699 रुपये गिरकर 2,39,193 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा था। दिन की शुरुआत 2,39,257 रुपये से हुई थी और कारोबारी दौरान इसका हाई 2,40,612 रुपये रहा।

दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 10 ग्राम चांदी 2,550 रुपये के भाव पर बिक रही है। चेन्नई में यह 2,650 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।

Gold and silver price
Gold and silver price

प्रमुख शहरों में सोने के भाव (प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली:

24 कैरेट: 1,51,630 रुपए

22 कैरेट: 1,39,000 रुपए

18 कैरेट: 1,13,760 रुपए

मुंबई:

24 कैरेट: 1,51,480 रुपए

22 कैरेट: 1,38,850 रुपए

18 कैरेट: 1,13,610 रुपए

चेन्नई:

24 कैरेट: 1,53,270 रुपए

22 कैरेट: 1,40,500 रुपए

18 कैरेट: 1,17,100 रुपए

कोलकाता:

24 कैरेट: 1,51,480 रुपए

22 कैरेट: 1,38,850 रुपए

18 कैरेट: 1,13,610 रुपए

अहमदाबाद:

24 कैरेट: 1,51,530 रुपए

22 कैरेट: 1,38,900 रुपए

18 कैरेट: 1,13,660 रुपए

लखनऊ:

24 कैरेट: 1,51,630 रुपए

22 कैरेट: 1,39,000 रुपए

18 कैरेट: 1,13,760 रुपए

पटना:

24 कैरेट: 1,51,530 रुपए

22 कैरेट: 1,38,900 रुपए

18 कैरेट: 1,13,660 रुपए

हैदराबाद:

24 कैरेट: 1,51,480 रुपए

22 कैरेट: 1,38,850 रुपए

18 कैरेट: 1,13,610 रुपए

ये भी पढ़ें…

मिडिल ईस्ट तनाव पर अमेरिकी बयान से सोने को मिला सपोर्ट

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव जल्द ही समाप्त हो सकता है और अगले 2-3 हफ्तों में अमेरिकी सैनिक ईरान से लौट सकते हैं। इस बयान ने सोने के भाव को मजबूती देने में मदद की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें