Jana Nayagan Release Update: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म जना नायगन का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि पहले यह फिल्म पोंगल के मौके पर 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर से जुड़ी दिक्कतों के कारण इसकी रिलीज टाल दी गई। तब से दर्शक इसकी नई रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं। अब खबरें आ रही हैं कि फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।
अप्रैल के अंत में हो सकती है रिलीज़
ताज़ा रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म को अब अप्रैल के आखिरी सप्ताह में सिनेमाघरों में उतारने की तैयारी की जा रही है। संभावित तारीखों के तौर पर 24 अप्रैल या 30 अप्रैल पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक निर्माताओं की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस खबर से विजय के फैंस में उत्साह का माहौल है, जो लंबे समय से बड़े पर्दे पर अपने पसंदीदा स्टार की वापसी का इंतजार कर रहे थे।
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें:
सेंसर से जुड़ी अड़चनों ने बढ़ाई देरी
बता दें कि फिल्म की रिलीज़ में सबसे बड़ी रुकावट सेंसर प्रक्रिया बनी। शुरुआती समीक्षा में कुछ दृश्यों और संवादों पर आपत्ति जताई गई, जिसके बाद फिल्म को दोबारा जांच के लिए भेजा गया। फिल्म में राजनीतिक विषयों से जुड़े कई सीन और डायलॉग होने के कारण इसे अतिरिक्त जांच से गुजरना पड़ा। संशोधन के सुझाव मिलने के बाद ही सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ सकी।
चुनावी माहौल भी बना वजह
रिलीज़ में देरी का एक और कारण चुनावी परिस्थितियां भी बताई जा रही हैं। तमिलनाडु में मतदान की तारीख नजदीक होने और आचार संहिता लागू होने के चलते, फिल्म को तुरंत प्रमाणन देने से परहेज किया गया।
ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही फिल्म को हरी झंडी मिलेगी।
ये भी देखें :
दमदार स्टारकास्ट और टीम
इस फिल्म का निर्देशन एच. विनोद ने किया है। फिल्म में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, गौतम वासुदेव मेनन और प्रकाश राज जैसे कलाकार नजर आएंगे। वहीं, संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...