Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

भूकंप के तेज झटकों से कांपा इंडोनेशिया, जारी की गई सुनामी की चेतावनी; जानें तीव्रता

April 2, 2026

भूकंप के तेज झटकों से कांपा इंडोनेशिया, जारी की गई सुनामी की चेतावनी; जानें तीव्रता

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में सुबह आए एक शक्तिशाली भूकंप के जोरदार झटकों ने लोगों में दहशत फैला दी। बता दें कि रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.4 मापी गई, जिससे कई इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र मोलुका सागर क्षेत्र में धरती की सतह से लगभग 35 किलोमीटर नीचे स्थित था। भूकंप के झटके इतने तेज़ थे कि उत्तरी सुलावेसी प्रांत के मनाडो शहर में एक इमारत ढह गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि एक अन्य के घायल होने की खबर है।

सुनामी का बढ़ा खतरा
भूकंप के तुरंत बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली के मुताबिक, इस झटके के बाद समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं। खासतौर पर टर्नेट और आसपास के द्वीपों के तटीय क्षेत्रों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि भूकंप के केंद्र से लगभग 1000 किलोमीटर के दायरे में आने वाले तटीय इलाकों जिनमें इंडोनेशिया के अलावा फिलीपींस और मलेशिया शामिल हैं उस पर भी इसका असर पड़ सकता है।

भारत में भी महसूस हुए झटके
इसी दिन सुबह भारत के लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश के लेह क्षेत्र में भी हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, यह भूकंप तड़के आया था। वहीं, दिल्ली के उत्तरी हिस्सों में भी हल्की कंपन दर्ज की गई। हालांकि इसकी तीव्रता कम होने के कारण अधिकांश लोगों को इसका एहसास नहीं हुआ और किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

इंडोनेशिया के प्रभावित इलाकों में प्रशासन अलर्ट पर है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है। राहत और बचाव दल स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें