
Anil Kapoor Fitness Video: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर एक बार फिर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि 69 साल की उम्र में भी उनकी एनर्जी और फिटनेस लेवल देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक जिम वीडियो साझा किया, जिसमें वे पूरे जोश के साथ कठिन एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं।
जिम में दिखा दमदार अंदाज
शेयर किए गए वीडियो में अनिल कपूर हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट करते दिखाई देते हैं। उनकी फुर्ती यह साफ दिखाता है कि वे अपनी फिटनेस को लेकर कितने गंभीर हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी मेहनत युवा कलाकारों के लिए प्रेरणा बन रही है।
View this post on Instagram
मोटिवेशनल मैसेज से दी सीख
इस वीडियो के साथ उन्होंने एक प्रेरणादायक संदेश भी जोड़ा। उन्होंने बताया कि जीवन में सफलता का सबसे बड़ा मंत्र है निरंतर मेहनत करना। किसी भी काम को बार-बार सही तरीके से दोहराने से ही बड़े परिणाम मिलते हैं। उनका मानना है कि रोज छोटी-छोटी उपलब्धियां ही बड़े लक्ष्यों तक पहुंचाती हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “मेहनत करो और उसे लगातार दोहराते रहो।”
अनिल कपूर के फिटनेस का राज
अनिल कपूर की फिटनेस सिर्फ जिम तक सीमित नहीं है। वे संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या का भी सख्ती से पालन करते हैं। उनका यह अनुशासन ही उन्हें आज भी इंडस्ट्री के युवा सितारों के बराबर खड़ा करता है।
ये भी पढ़ें:
अनिल कपूर का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो हाल ही में अनिल कपूर फिल्म सूबेदार में नजर आए थे, जहां उन्होंने एक रिटायर्ड फौजी की भूमिका निभाई। फिल्म में उनके एक्शन और अभिनय को दर्शकों और फिल्म जगत से काफी सराहना मिली। कहानी में वे अपनी बेटी के साथ मिलकर भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लड़ाई लड़ते दिखाई देते हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...