Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : बदला मौसम का मिजाज : बारिश संग बढ़ेगी गर्मी

April 2, 2026

Haryana News : बदला मौसम का मिजाज : बारिश संग बढ़ेगी गर्मी

अम्बाला। (Haryana Weather Takes Turn) अप्रैल माह शुरू होते ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इन दिनों प्रदेश के कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। यदि बात करें मौसम विभाग की तो तीन से पांच अप्रैल के बीच कई जिलों में हवाओं के साथ बारिश और कुछ जगह ओलावृष्टि होने की उम्मीद जताई जा रही है।

अम्बाला, पंचकूला और यमुनानगर का मौसम

चलिए रुख करते हैं प्रदेश में आने वाले जिलों तो सबसे पहले अम्बाला, पंचकूला और यमुनानगर का। यहां मौसम परिवतर्नशील रह सकता है। कहीं आंशिक बादल रहेंगे तो कहीं हल्की धूप रहने की उम्मीद है। इन जिलों में तापमान 22°C से 32°C तक रह सकता है। यहां हवा हल्की से मध्यम गति की चलेगी। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की आशंका जताई जा रही है।

जीटी रोड बेल्ट पर रहेगी गर्मी

इसके बाद रुख करते हैं जीटी रोड और उसके साथ लगते जिलों का। मध्य हरियाणा के करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और झज्जर में आमतौर पर आसमान साफ रहेगा। इस दौरान धूप तेज रहेगी। तापमान 24°C से 35°C तक दर्ज किया जाएगा। इस दौरान हवा की गति हल्की रहेगी। बारिश नहीं होगी।

एनसीआर में मौसम रहेगा शुष्क

यदि बात की जाए दक्षिण हरियाणा की तो गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़का मौसम गर्म और शुष्क रहेगा। इस दौरान इन जिलों का तापमान 25°C से 36°C तक रहेगा। यहां हवा सूखी और हल्की गर्म रहेगी। इन इलाकों में दिन के समय गर्मी का अहसास बढ़ेगा।

पश्चिम हरियाणा में मौसम रहेगा साफ

पश्चिम हरियाणा में आने वाले हिसार, भिवानी, सिरसा और फतेहाबाद में मौसम साफ रहेगा। कहीं-कहीं धूल भरी हवाएं चलेंगीा इन इलाकों में तापमान 26°C से 37°C तक रहेगा। इन जिलों में हवा मध्यम और सूखी रहेगी। इससे गर्मी अधिक होगी। गर्मी ज्यादा महसूस होने की संभावना है। यदि बात करें पूरे हरियाणा की तो यहां रात के समय तापमान तापमान 18°C से 22°C तक रहेगा। रात के समय मौसम हल्का ठंडा रहेगा।

मौसम विभाग दे रहा चेतावनी

मौसम विभाग की ओर से चेतावनी दी गई है कि दोपहर 12 से 3 बजे तक धूप तेज रहेगी। इस दौरान अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। यदि बाहर निकलना हो तो पानी साथ रखें। मौसम में उतार-चढ़ाव से सर्दी-खांसी हो सकती है।

Also Read : पंजाब के स्कूलों को बोर्ड की बड़ी चेतावनी, हो सकती है सख्त कार्रवाई

Also Read : हरियाणा में आशियाने का सपना महंगा, कलेक्टर रेट लागू

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें