Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

25.20 करोड़ कीमत, प्रदर्शन जीरो… ये खिलाड़ी बना KKR की चिंता का कारण

April 6, 2026

25.20 करोड़ कीमत, प्रदर्शन जीरो… ये खिलाड़ी बना KKR की चिंता का कारण

खेल डेस्क: आईपीएल 2026 के लिए ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने कैमरून ग्रीन की बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान देने की काबिलियत को देखते हुए उन्हें 25.20 करोड़ में खरीदा था। ग्रीन इस सीजन के शुरुआती मुकाबलों में इंजरी के कारण गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं। वहीं, बल्ले से भी उनकी लगातार नाकामी ने केकेआर की मुश्किलों को बढ़ा दिया है।

सिर्फ 2 गेंदों में हुआ ग्रीन की पारी का अंत 

ईडन गार्डन्स के मैदान पर सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत पंजाब किंग्स से हो रही है। इस मुकाबले में कैमरून ग्रीन से घरेलू फैंस दमदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे थे। हालांकि, ग्रीन लगातार तीसरे मुकाबले में भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। ग्रीन की पारी का अंत सिर्फ 2 गेंदों में हो गया। पहली बॉल पर उन्होंने चौका लगाया, तो अगली ही गेंद पर जेवियर बार्टलेट ने उन्हें पवेलियन भेज दिया।

केकेआर के खेमे की चिंताएं बढ़ा दी

आईपीएल 2026 में कैमरून ग्रीन ने अब तक खेले 3 मुकाबलों में सिर्फ 24 रन बनाए हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ ग्रीन ने 10 गेंदों में 18 रन बनाए थे, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वह महज 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। बल्लेबाज के तौर पर ग्रीन की लगातार नाकामी ने केकेआर के खेमे की चिंताएं बढ़ा दी हैं। भारत के पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने हाल ही में ग्रीन की खराब फॉर्म को देखते हुए उनकी जगह पर एक अतिरिक्त बल्लेबाज को मौका देने की सलाह भी दी थी।

प्वाइंट्स टेबल में कहां है केकेआर?

कैमरून ग्रीन के गेंदबाजी न करने का असर कोलकाता नाइट राइडर्स के टीम संतुलन पर पड़ा है और इस बात को खुद कप्तान अजिंक्य रहाणे भी स्वीकार कर चुके हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ग्रीन के वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण उन्हें आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों में गेंदबाजी करने से रोका है। ग्रीन कितने मुकाबलों के बाद गेंदबाजी करेंगे अभी इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। हालांकि, बल्ले से उनके लगातार खराब प्रदर्शन से केकेआर की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के फैंस यही उम्मीद करेंगे कि ग्रीन आने वाले मुकाबलों में बल्ले से अहम योगदान दें, ताकि केकेआर प्वाइंट्स टेबल में निचले पायदान से ऊपर उठ सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें