Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजपाल यादव का मजाक उड़ाने वालों पर भड़के सलमान खान, बोले- डॉलर रेट पर मिलेगा काम 

April 7, 2026

राजपाल यादव का मजाक उड़ाने वालों पर भड़के सलमान खान, बोले- डॉलर रेट पर मिलेगा काम 

एंटरटेनमेंट डेस्क: हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव का मजाक उड़ाया गया, जिसे लेकर सलमान खान ने नाराजगी जताई है और खुलकर उनका समर्थन किया है। दरअसल, कुछ समय पहले राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के एक कर्ज से जुड़े लीगल केस में फंसे थे। उस वक्त फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने उनकी मदद भी की थी। लेकिन हाल ही में एक अवॉर्ड शो के दौरान एक सीनियर जर्नलिस्ट ने मजाक-मजाक में इसी केस को लेकर तंज कस दिया।

इवेंट में बातचीत के दौरान राजपाल यादव ने हल्के अंदाज में कहा कि “रुपया और डॉलर ऊपर-नीचे हो रहे हैं, कुछ समझ नहीं आ रहा।” इस पर जर्नलिस्ट ने जवाब दिया कि “डॉलर-रुपया कितना भी बदल जाए, आपको उतना ही कर्ज वापस करना पड़ेगा।” यह बात सुनकर राजपाल थोड़े हैरान रह गए, क्योंकि इस तरह का निजी मामला पब्लिक मंच पर उठाना ठीक नहीं माना गया।

 

राजपाल ने स्थिति को बहुत समझदारी से संभाला

हालांकि, राजपाल यादव ने स्थिति को बहुत समझदारी से संभाला और मुस्कुराते हुए बात को टाल दिया। उन्होंने कहा कि “पहले पूरा मामला तो सुन लो, मैं समझाना चाहता हूं।” इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग राजपाल यादव के सपोर्ट में आ गए और उस जर्नलिस्ट को ट्रोल करने लगे।

 

डॉलर रेट पे मिलेगा काम, और मिलता रहेगा- खान

वहीं, सलमान खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट लिखकर राजपाल यादव का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा, ”राजपाल भाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया है बार-बार क्योंकि आप अपना काम जानते हो और एक वैल्यू लाते हो, काम तो आपको बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पे मिलेगा और मिलता रहेगा… हकीकत यह है। यह याद रखने के कभी कभी फ्लो में कुछ निकल आता है, देना ही है तो दिमाग में रखो दिल से काम करो, डॉलर ऊपर हो या नीचे क्या फर्क पड़ता है देना तो इंडिया में ही है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें