
करनाल। इंद्री क्षेत्र में पश्चिम यमुना नहर की पटरी पर सोमवार देररात पुलिस और गोवंश हत्या के मामले में शामिल आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई।
पुलिस को सूचना मिली थी कि संदिग्ध आरोपी बाइक पर नहर किनारे घूम रहे हैं। जब पुलिस टीम ने उनका पीछा कर रुकने का इशारा किया, तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी घायल हो गया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
घायल आरोपी की पहचान पानीपत जिले के गांव राणा माजरा निवासी 24 वर्षीय नकीम के रूप में हुई है, जिसे तुरंत इंद्री के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। मौके से एक पिस्तौल भी बरामद की गई है। घटना की सूचना मिलते ही करनाल के एसपी मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
इंद्री के डीएसपी सतीश गौतम के अनुसार, आरोपियों ने पुलिस पर तीन राउंड फायर किए थे। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। फरार आरोपी की पहचान नौशाद के रूप में होने की आशंका है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। फिलहाल, पुलिस घायल आरोपी से पूछताछ की तैयारी कर रही है। उसे इलाज के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा, ताकि मामले में शामिल अन्य आरोपियों और पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
Also Read : घर लौटे आईआईटी बाबा ने साझा किया फ्यूचर प्लान
Also Read : मंडी गुलजार, सूने बाजार, कारोबार पर असर, व्यापारी चिंतित
Also Read : अब आशियाने का सपना महंगा, कलेक्टर रेट लागू
Also Read : सरकार का फोकस शिक्षा और शोध पर : मुख्यमंत्री