Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : घर लौटे आईआईटी बाबा ने साझा किया फ्यूचर प्लान

April 7, 2026

Haryana News : घर लौटे आईआईटी बाबा ने साझा किया फ्यूचर प्लान

झज्जर। प्रयागराज से मशहूर हुए आईआईटी बाबा शादी के बाद अपने घर झज्जर पहुंचे। उन्होंने मीडिया से अपना फ्यूचर प्लान साझा किया। उन्होंने कहा कि शादी तो करनी ही थी सो कर ली।

बाबा पर हुई सवालों की बौछार

पत्रकारों ने आते ही उन पर सवालों की बौछार कर दी। उन्होंने पूछा कि क्या आईआईटी बाबा अब घर में परिवार के साथ रहेंगे? साधु रहेंगे या आम जीवन व्यतीत करेंगे? शादी करने के सवाल पर अभय सिंह ने कहा कि ये तो तय था कि शादी करेंगे। भगवान ने हमें इनसे (पत्नी) मिलवाया है। हम करीब एक साल से इनके साथ हैं। हालांकि, ऑनलाइन के जरिए काफी समय से जुड़े हैं। हमने पहले मंदिर में शादी की फिर कोर्ट मैरिज की।

बोले-पहाड़ पर बनाएंगे आश्रम

iit-babas-future-plan
iit-babas-future-plan

आईआईटी बाबा यानी अभय सिंह करीब दो साल बाद घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि हम सामान्य और साधु में अंतर नहीं करते। शादी के बाद परिवार के साथ रहने पर कहा कि हम पहाड़ पर आश्रम बनाएंगे। घर में परिवार के साथ नहीं रहेंगे। साथ ही यूथ को संदेश देने पर उन्होंने कहा कि हम शिक्षा पर काम कर रहे हैं। लोग जीवन को नहीं समझते हैं। लोग सिर्फ काम को समझते हैं। लोग सिर्फ जीविका निकालने के लिए काम करते हैं। जीवन को कैसे अच्छे से जीना है वो सीखना है। अध्यात्म के साथ कैसे चलना है वो भी सीखना चाहिए। इस पर हम एक साल से काम कर रहे हैं।

गुरुकुल मॉडल पर खोलेंगे अध्यात्म रिसर्च सेंटर

माता-पिता के इकलौती संतान पर उन्होंने कहा कि न दोस्ती किसी से न दुश्मनी किसी से। हमारा जो कर्तव्य होगा, वो तो निभाएंगे ही। हमारे चीज से अगर वो जुड़ना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। दो साल बाद घर आने पर कैसा महसूस कर रहे हैं तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि ठीक ही है। हम जहां भी जाते हैं घर ही लगता है। उन्होंने कहा कि गुरुकुल मॉडल पर अध्यात्म का रिसर्च सेंटर खोलेंगे। उनकी पत्नी भी उनके कामों में साथ दे रही हैं।

सनातन यूर्निवर्सिटी पर कर रहे काम

iit-babas-future-plan
iit-babas-future-plan

वे भी अध्यात्म के रास्ते पर सनातन यूनिवर्सिटी बनाने पर काम कर रही हैं। बता दें कि आईआईटी बाबा करीब दो महीने पहले हिमाचल में शिवरात्रि के अवसर पर शादी के बंधन में बंध गए। इसके बाद आज वे अपने झज्जर वाले घर पहुंचे। जहां उनका स्वागत किया गया। उन्हें देखने के लिए घरों में लोगों का तांता लगा रहा।

Also Read  : मंडी गुलजार, सूने बाजार, कारोबार पर असर, व्यापारी चिंतित

Also Read : अब आशियाने का सपना महंगा, कलेक्टर रेट लागू

Also Read : सरकार का फोकस शिक्षा और शोध पर : मुख्यमंत्री

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें