Last Updated: November 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

शराब पीकर गाड़ी चलाना इस खिलाड़ी को पड़ा महंगा, पुलिस ने ऐसे दबोचा

April 8, 2026

शराब पीकर गाड़ी चलाना इस खिलाड़ी को पड़ा महंगा, पुलिस ने ऐसे दबोचा

खेल डेस्क: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर से जुड़े ड्रिंक-ड्राइविंग केस में नई जानकारी सामने आई है। वार्नर ने शराब के नशे में गाड़ी चलाने के आरोप को स्वीकार कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक डेविड वॉर्नर ने पुलिस को बताया कि सिडनी के पूर्वी उपनगरों में रोके जाने से कुछ देर पहले उन्होंने शराब पी थी। पुलिस उन्हें ड्रंक ड्राइविंग के आरोप में गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें-
IPL 2026 में छाई गुलाबी जर्सी, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप पर जमाया कब्जा
विपक्षी टीमों के मैदान पर फिसड्डी साबित हो रही Mumbai Indians, चौंकाने वाले हैं पिछले 25 मैचों के आंकड़े
NCR में सालों बाद ‘ग्रीन जोन’ में पहुंचा AQI, बारिश से मौसम सुहावना, येलो अलर्ट जारी

एक दोस्त के साथ शराब पी रहे थे वार्नर- रिपोर्ट 

न्यूजकॉर्प की रिपोर्ट के मुताबिक, वार्नर ने कथित तौर पर अधिकारियों को बताया कि ईस्टर संडे को गाड़ी चलाने से पहले वह एक दोस्त के साथ शराब पी रहे थे। उन्होंने बताया कि मारौबरा में अपने घर वापस जाने की कोशिश करने से पहले उन्होंने तीन ग्लास वाइन पी थी। 39 साल के वार्नर को एक रैंडम ब्रेथ-टेस्टिंग ऑपरेशन के दौरान रोका गया, जहां पुलिस ने देखा कि एक वैन चेकपॉइंट से थोड़ी दूर रुककर पार्क कर रही है। फिर अधिकारी गाड़ी के पास गए और सड़क किनारे टेस्ट किया, जिसमें अल्कोहल की पॉजिटिव रीडिंग आई।

मारौबरा पुलिस स्टेशन ले जाया गया

फिर वार्नर को आगे की जांच के लिए मारौबरा पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां कथित तौर पर उनके खून में अल्कोहल का स्तर 0.104 दर्ज किया गया, जो कानूनी सीमा से दोगुने से भी अधिक है। तब से उन पर ड्रिंक-ड्राइविंग के एक मिड-रेंज अपराध का आरोप लगाया गया है। उन्हें 7 मई को डाउनिंग सेंटर स्थानीय कोर्ट में पेश होना है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके डेविड वॉर्नर पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में कराची किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। वह टूर्नामेंट में ब्रेक के दौरान कुछ समय के लिए ऑस्ट्रेलिया लौटे थे।

सुनवाई अगले महीने होगी 

वॉर्नर अगर दोषी पाए जाते हैं, तो इस आरोप का असर उनके कमर्शियल कामों और प्रोफेशनल कमिटमेंट्स पर पड़ सकता है। यह नया विवाद उनके करियर में पिछले अनुशासनिक मामलों को और बढ़ा देता है, जिसमें साउथ अफ्रीका में 2018 के बॉल-टैम्परिंग स्कैंडल में उनका शामिल होना भी शामिल है। इस केस की सुनवाई अगले महीने होनी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें