Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Assam Election Voting 2026: असम के वोटरों में दिखा भारी उत्साह, पोलिंग बूथ के बाहर लगीं लंबी कतारें

April 9, 2026

Assam Election Voting 2026: असम के वोटरों में दिखा भारी उत्साह, पोलिंग बूथ के बाहर लगीं लंबी कतारें

Assam Election Voting 2026 : असम में विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया, जो शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। राज्य के सभी जिलों में मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ देखने को मिल रही है। खासतौर पर युवाओं में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है, जो लोकतंत्र की मजबूती का संकेत है।

दोपहर 1 बजे तक कितने प्रतिशत मतदान हुआ?

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा 2026 के विधानसभा चुनावों के संबंध में जारी आंकड़ों के अनुसार, आज दोपहर 1:00 बजे तक असम में 59.63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

असम चुनाव:

कुल मतदाता: 2.5 करोड़
पुरुष मतदाता: 12,531,552
महिला मतदाता: 12,522,593
ट्रांसजेंडर मतदाता: 318
सेवा मतदाता: 63,423
आयु वर्ग 18-19 वर्ष: 642,314
80 वर्ष से अधिक आयु: 250,006
दिव्यांग मतदाता: 205,085
सभी 31,490 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
मतदान कर्मियों की संख्या: 151,132
बैलेट यूनिट: 41,320
कंट्रोल यूनिट: 43,975
VVPAT मशीनें: 43,997

सुबह 11:00 बजे तक कितने प्रतिशत मतदान हुआ?

असम में  सुबह 11 बजे तक 38.92%, केरलम में 33.28% और पुडुचेरी में 37.06% मतदान हुआ।

आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9:00 बजे तक राज्य में 17.87% मतदान दर्ज किया गया है। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

इस चुनाव में महिलाओं की भागीदारी चर्चा का एक विशेष रूप से महत्वपूर्ण विषय बनकर उभरी है। ग्रामीण और शहरी, दोनों ही क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर महिलाओं की संख्या पुरुषों के बराबर, और कुछ स्थानों पर तो उनसे भी अधिक दिखाई दे रही है।

मतदान केंद्रों में किए गए कई इंतजाम

चुनाव आयोग ने इस बार मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है और हर मतदान केंद्र पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। मतदान अधिकारियों द्वारा मतदाताओं का स्वागत किया जा रहा है, जिससे प्रक्रिया सुचारू रूप से आगे बढ़ रही है।

मतदान केंद्र पर लगीं मतदाताओं की लंबी कतारें

दखिंगांव एलपी स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर सुबह से ही युवा मतदाताओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। पहली बार मतदान करने पहुंचे युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। एक युवा मतदाता ने कहा कि वे उसी पार्टी को वोट देंगे जो जनता के हित में बेहतर काम करेगी और अधिक सुविधाएं प्रदान करेगी।

कुल 722 उम्मीदवार मैदान में

इस चुनाव में 126 विधानसभा सीटों के लिए कुल 722 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य में करीब 2.5 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1.25 करोड़ पुरुष, 1.25 करोड़ महिलाएं और 343 उभयलिंगी मतदाता शामिल हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए 28,205 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

विशेष बात यह है कि चुनाव आयोग ने 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं के लिए घर बैठे मतदान की सुविधा भी प्रदान की है। इसके अलावा, जरूरतमंद मतदाताओं के लिए वाहन व्यवस्था भी की गई है, जिससे अधिक से अधिक लोग मतदान में भाग ले सकें।

इस बार चुनावी मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच मुख्य रूप से देखा जा रहा है। प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, गौरव गोगोई, देबब्रत सैकिया, बदरुद्दीन अजमल, अखिल गोगोई और लुरिनज्योति गोगोई शामिल हैं।

ये भी पढ़ें…

कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई ने डाली वोट 

असम कांग्रेस के अध्यक्ष और जोरहाट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई ने कहा, “आज असम के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। आज असम की जनता ने आगे बढ़कर कदम उठाया है। व्यक्तिगत रूप से, मेरे लिए यह बहुत मायने रखता है कि पिछले लोकसभा चुनावों के दौरान मेरी माँ मेरे साथ नहीं थीं, लेकिन आज वह मेरे साथ थीं… मैं लोगों के चेहरों पर मुस्कान देख रहा हूँ और मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाली 4 तारीख को हमें एक नया असम देखने को मिलेगा…”

कामाख्या मंदिर में पूजा करने पहुंचे असम के CM

असम के मुख्यमंत्री और जालुकबारी से उम्मीदवार हिमंत बिस्वा सरमा गुवाहाटी के मां कामाख्या मंदिर में पूजा और अनुष्ठान करने पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा भी हैं.

4 मई को आएगा फैसला

मतदाता आज इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के जरिए उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। सभी की निगाहें अब 4 मई पर टिकी हैं, जब मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें