Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : मौसम का यू-टर्न : अप्रैल महीना फरवरी जैसा

April 9, 2026

Haryana News : मौसम का यू-टर्न : अप्रैल महीना फरवरी जैसा

अंबाला। प्रदेश में रोजाना मौसम करवट ले रहा है। एक दिन गर्मी तो दूसरे दिन ठंड का अहसास होने लगता है। वर्तमान समय में अप्रैल महीने में फरवरी जैसी ठंड महसूस की जा रही है। लोग गर्म कपड़े संभालने और निकालने में व्यस्त हैं। Weather U-turn: April looks like February

ये रहेगा एनसीआर का हाल

एनसीआर और दिल्ली क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए गर्मी के बीच ठंड का अहसास करा दिया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूरे इलाके में तेज हवाओं, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिली हैं, जिससे दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग का अनुमान

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी एशिया से आ रही ठंडी हवाओं, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से मिल रही नमी तथा लगातार बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में रिकॉर्ड गिरावट आई है। इसी वजह से अप्रैल महीने में फरवरी जैसी ठंड महसूस की जा रही है। राज्य में कई स्थानों पर अच्छी बारिश दर्ज की गई। चंडीगढ़ में 38.0 मिमी, अंबाला में 19.0 मिमी और यमुनानगर में 18.0 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं महेंद्रगढ़ जिले में नारनौल (15.0 मिमी), महेंद्रगढ़ (15.5 मिमी), कनीना (17.5 मिमी), अटेली (16.0 मिमी), नांगल चौधरी (16.5 मिमी) और सतनाली (10.0 मिमी) वर्षा दर्ज की गई। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई।

हिसार के आसपास ये रहेगा मौसम

हिसार जिले में भी बारिश की गतिविधियां दर्ज की गईं, जहां हांसी में 7.0 मिमी, नारनौंद में 16.0 मिमी और अन्य स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। तापमान की बात करें तो महेंद्रगढ़ में रात्रि तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जबकि दिन का तापमान 27 डिग्री से नीचे बना रहा। हिसार में भी रात का तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी कम है।

11 कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

बता दें कि 11 अप्रैल के आसपास एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि अगले 4–5 दिनों तक तापमान सामान्य से नीचे बने रहने की संभावना है। 15 अप्रैल के बाद हवाओं के पैटर्न में बदलाव के साथ गर्मी फिर से बढ़ने लगेगी। प्रदेश में सूर्य 06:03 उदय होगा और 18:47 अस्त होगा। हरियाणा में 12.4 घंटे का दिन होगा।

ये रहेगा मौसम

हरियाणा में सुबह के समय धूप रहेगी। आज सुबह का तापमान 14°C है। हवा, नमी और अन्य मौसम की स्थितियों जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए तापमान 14°C जैसा महसूस हो सकता हैं। हरियाणा में सुबह बारिश की संभावना 0% है, और हवा की गति 5km/h रहेगी। दोपहर को भी धूप रहेगी। हरियाणा में आज दोपहर के समय तापमान 26°C है और यह 25°C जैसा महसूस होगा। 14km/h की हवा की गति के साथ आर्द्रता लगभग 31% रहेगी।
शाम के समय तापमान 27°C तक पहुंच जाएगा। हरियाणा में शाम के समय बारिश की संभावना 0% है, साथ ही हवा की गति 18km/h रहने की संभावना है। रात को आसमान साफ रहेगा। हरियाणा में आज रात का तापमान 19°C और हवा की गति 12km/h है।

Also Read : खुशियों, मेहनत और आस्था का पर्व है बैसाखी

Also Read : अब आशियाने का सपना महंगा, कलेक्टर रेट लागू

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें