इंटरनेशनल डेस्कः शी जिनपिंग का देश चीन एक तरफ खुद को अमेरिका और ईरान के बीच शांति कराने वाला बताता है, लेकिन दूसरी तरफ अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट कुछ और ही कहानी बता रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, चीन जल्द ही ईरान को कंधे से दागे जाने वाले विमान भेदी मिसाइल सिस्टम (MANPADS) देने की तैयारी कर रहा है।
गुप्त तरीके से हथियार भेजने की योजना
खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चीन इन हथियारों को सीधे नहीं भेजेगा। वह तीसरे देशों के जरिए इन्हें ईरान तक पहुंचाने की योजना बना रहा है, ताकि कोई यह साबित न कर सके कि ये हथियार चीन से आए हैं। ये मिसाइल सिस्टम खास तौर पर कम ऊंचाई पर उड़ने वाले हेलीकॉप्टर और लड़ाकू विमानों को निशाना बनाने में बहुत खतरनाक माने जाते हैं।
अमेरिकी F-15 गिराने का दावा
पिछले हफ्ते ईरान ने एक अमेरिकी F-15 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया था। डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया कि इसमें हाथ से चलने वाली हीट-सीकिंग मिसाइल का इस्तेमाल हुआ हो सकता है। अगर यह साबित होता है कि यह मिसाइल चीन की बनी थी, तो यह चीन की सीधे तौर पर इस संघर्ष में शामिल होने का सबूत बन सकता है।
ट्रंप-शी मुलाकात पर बढ़ता तनाव
यह पूरा मामला ऐसे समय सामने आया है जब अगले महीने डोनाल्ड ट्रंप बीजिंग में शी जिनपिंग से मिलने वाले हैं। इस रिपोर्ट के बाद दोनों देशों के बीच होने वाली यह बैठक अब काफी तनावपूर्ण हो सकती है। अगर अमेरिका को पक्के सबूत मिल जाते हैं कि चीन ईरान को हथियार दे रहा है, तो युद्धविराम टूट सकता है। साथ ही अमेरिका चीन पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगा सकता है।
चीन ने आरोपों को किया खारिज
अमेरिका में मौजूद चीनी दूतावास ने इन सभी आरोपों को गलत और बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया बताया है। चीन का कहना है कि वह सिर्फ रक्षात्मक (defensive) सहयोग की बात करता है, न कि आक्रामक हथियार देने की।
ईरान के साथ चीन का संबंध
चीन ईरान के तेल पर काफी निर्भर है, इसलिए वह ईरान का साथ आसानी से नहीं छोड़ सकता। विशेषज्ञों का मानना है कि चीन इस तरह गुप्त रूप से मदद करके भविष्य में यह दावा कर सकता है कि वह युद्ध में तटस्थ था, जबकि उसने पर्दे के पीछे ईरान की ताकत बढ़ाई।
ईरान को मिल रही विदेशी मदद
इस समय ईरान को अलग-अलग देशों से मदद मिल रही है। खुफिया जानकारी देकर अमेरिका के ठिकानों को निशाना बनाने में मदद कर रहा है। वहीं, चीन अब हथियार देने के आरोपों में घिरा हुआ है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...