US Iran Peace Talks fails in Islamabad : अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में करीब 21 घंटे तक लंबी शांति वार्ता हुई, लेकिन इसका कोई ठोस परिणाम नहीं निकला। बातचीत बेनतीजा रहने के बाद अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल वापस लौट गया। इस वार्ता में अमेरिका की सबसे अहम शर्त यह थी कि ईरान परमाणु हथियार न बनाए। लेकिन इस मुद्दे पर दोनों देशों के बीच सहमति नहीं बन पाई।
ईरान का आया सख्त बयान
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने बातचीत के बाद कहा अमेरिका को “ज्यादा मांगें” और “गैर-कानूनी शर्तें” रखना बंद करना चाहिए। ईरान अमेरिका के पुराने वादे तोड़ने और उसके गलत कामों को नहीं भूला है। ईरान ने यह भी कहा कि वह अपने अधिकारों से पीछे नहीं हटेगा।
किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
होर्मुज स्ट्रेट पर तनाव
बातचीत क्यों टूट गई?
आगे क्या होगा?
ईरान ने साफ कर दिया है कि अभी अमेरिका के साथ आगे कोई नई बातचीत की योजना नहीं है। इस्माइल बघाई ने कहा ईरान ने अपने हितों की रक्षा के लिए पूरी ताकत लगाई। बातचीत की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि दूसरा पक्ष ईमानदारी दिखाए और ज्यादा शर्तें न रखे।
पाकिस्तान का किया धन्यवाद
ईरान ने इस बातचीत की मेजबानी करने के लिए पाकिस्तान सरकार और वहां के लोगों का आभार भी जताया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...