नेशनल डेस्क: यदि आप अगले सप्ताह बैंक से जुड़े किसी जरूरी काम की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरुरी है। बता दें कि 13 अप्रैल से शुरू होने वाले सप्ताह में देशभर के विभिन्न राज्यों में त्योहारों के चलते बैंकों में कई दिनों तक कामकाज प्रभावित रहेगा। इस दौरान कुल मिलाकर 5 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।
त्योहारों के कारण लगातार छुट्टियां
आने वाले सप्ताह में अलग-अलग राज्यों में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों की वजह से बैंक बंद रहेंगे:
13 अप्रैल: बैसाखी और बिहू के चलते पंजाब, हरियाणा और असम समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
14 अप्रैल: अंबेडकर जयंती, तमिल नव वर्ष और विशु के अवसर पर देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक अवकाश रहेगा।
15 अप्रैल: पोइला बोइशाख (बंगाली नव वर्ष) के कारण पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
16 अप्रैल: बोहाग बिहू के चलते असम में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
19 अप्रैल: रविवार के साप्ताहिक अवकाश के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
हालांकि, सप्ताह का तीसरा शनिवार होने के कारण इस दिन बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
राष्ट्रीय अवकाश का भी असर
14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश रहेगा, जिसके चलते बैंक, स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।
RBI के नियमों के अनुसार छुट्टियां
भारतीय रिजर्व बैंक बैंक छुट्टियों को विभिन्न श्रेणियों में निर्धारित करता है, जिनमें नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, RTGS अवकाश और अकाउंट क्लोजिंग डे शामिल हैं। बैंक अवकाश राज्यों के स्थानीय त्योहारों और परंपराओं के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं, जबकि कुछ छुट्टियां पूरे देश में समान रूप से लागू होती हैं।
ये भी पढ़ें…
छुट्टियों में कैसे करें बैंकिंग?
बैंक बंद होने के बावजूद ग्राहकों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी। डिजिटल युग में आप इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम जैसी सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। इन माध्यमों से पैसे ट्रांसफर करना, बैलेंस चेक करना, कैश निकालना और अन्य जरूरी बैंकिंग काम आसानी से किए जा सकते हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...