Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Asha Bhosle Died: आशा भोसले के वो गाने, जो आज भी फैंस के दिलों में करते हैं राज

April 12, 2026

Asha Bhosle Died: आशा भोसले के वो गाने, जो आज भी फैंस के दिलों में करते हैं राज

एंटरटेनमेंट डेस्क: इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का आज यानी 11 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया है। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 92 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ है।  आशा भोसले ने सिनेमा जगत में 12 हजार गाने गाए हैं, जिनमें से कई गाने ऐसे है, जो हर किसी के जुबान पर है।

ये भी पढ़ें :-

उन्होंने अपनी आवाज से दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया है। उन्होंने हर तरह के गाने गाकर अपनी एक अलग पहचान बनाई, और आज भी उनके गीत उतने ही पसंद किए जाते हैं। ‘इन आंखों की मस्ती’ से लेकर ‘दम मारो दम’ तक, उनके गाने आज भी लोगों की प्लेलिस्ट का अहम हिस्सा हैं। आइए, उनके टॉप 10 गानों पर एक नजर डालते हैं:

इन आंखों की मस्ती

यह गाना 1981 में रिलीज हुई फिल्म उमराव जान का है। इसे आशा भोसले ने गाया था और फिल्म में रेखा पर फिल्माया गया था।

पिया तू अब तो आजा

फिल्म कारवां’ का यह सुपरहिट गाना आज भी अपने अनोखे अंदाज़ के लिए जाना जाता है।

ओ मेरे सोना रे

फिल्म तीसरी मंज़िल का यह रोमांटिक गीत मोहम्मद रफ़ी और आशा भोसले की आवाज में आज भी बेहद लोकप्रिय है।

कह दूं तुम्हें

फिल्म दीवार का यह मशहूर गाना किशोर कुमार और आशा भोसले ने गाया था।

आओ ना

फिल्म मेरे जीवन साथी का यह गाना राजेश खन्ना और हेलन पर फिल्माया गया था।

सजना है मुझे सजना के लिए

फिल्म सौदागर का यह आइकॉनिक गाना आज भी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है।

मुझे नौलखा मंगा दे रे

फिल्म शराबी का यह गाना आशा भोसले की आवाज़ से और भी खास बन गया।

ले गई

फिल्म दिल तो पागल है का यह गाना उदित नारायण और आशा भोसले ने गाया था, जिस पर करिश्मा कपूर ने शानदार डांस किया।

ढल गया दिन हो गई शाम

फिल्म हमजोली का यह खूबसूरत गाना मोहम्मद रफ़ी और आशा भोसले की आवाज में है, जो जितेन्द्र और लीना चंदावरकर पर फिल्माया गया था।

दम मारो दम

यह गाना 1971 की फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा का है, जिसे आशा भोसले ने गाया था और यह जीनत अमान पर फिल्माया गया था।

ये सभी गाने आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में खास जगह रखते हैं और आशा भोसले की गायकी की विविधता को दर्शाते हैं।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें