Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिल्मी जगत को लगा बड़ा झटका, आशा भोसले के बाद इस मशहूर एक्टर का भी हुआ निधन

April 12, 2026

फिल्मी जगत को लगा बड़ा झटका, आशा भोसले के बाद इस मशहूर एक्टर का भी हुआ निधन

एंटरटेनमेंट डेस्क: ब्रिटिश एक्टर जॉन नोलन अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। उनका 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वह फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलन और जोनाथन नोलन के चाचा भी थे। एक्टर की मौत किस कारण हुई है इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

अपने चाचा को याद करते हुए क्रिस्टोफर नोलन ने कहा- मेरे चाचा जॉन पहले ऐसे कलाकरा थे, जिन्हें मैं जानता था। उन्होंने ही मुझे एक्टिंग और उपलब्धियों के बारे में बताया। मुझे उनका बहुत याद आती है और उनसे जुड़ी यादों से मुझे सुकून मिलता है। खासकर जब हमने साथ काम किया।

 

जॉन नोलन का काम

जॉन नोलन अक्सर अपने भतीजों के प्रोजेक्ट्स में काम करते थे। वह फिल्मों ‘बैटमैन बिगिन्स’ और ‘द डार्क नाइट राइजेज’ में डगलस फ्रेडरिक्स के किरदार में नजर आए थे। इसके अलावा वे ‘फॉलोइंग’ और ‘डनकर्क’ में भी दिखाई दिए थे। टेलीविजन पर ‘पर्सन ऑफ इंटरेस्ट’ में जॉन ग्रीर के उनके रोल ने एक गहरी छाप छोड़ी। इन कोलेबोरेशन के अलावा जॉन नोलन के पास खुद का भी काम था। उन्हें डेनियल डेरोंडा के साथ शुरुआती पहचान मिली। वे वर्षों तक कई ब्रिटिश टेलीविजन प्रोडक्शन में दिखे। 2024 में वह ‘ड्यून: प्रोफेसी’ में नजर आए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें