Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2026 Orange Cap: ऑरेंज कैप की जंग हुई रोमांचक, रजत पाटीदार ने ठोकी दावेदारी

April 13, 2026

IPL 2026 Orange Cap: ऑरेंज कैप की जंग हुई रोमांचक, रजत पाटीदार ने ठोकी दावेदारी

IPL 2026 Orange Cap: आईपीएल 2026 में जहां टीमों के बीच प्लेऑफ की दौड़ तेज हो रही है, वहीं बल्लेबाजों के बीच ऑरेंज कैप की जंग भी बेहद रोमांचक होती जा रही है। 20 मुकाबलों के बाद रन बनाने की होड़ में नए सितारे उभरकर सामने आए हैं और हर मैच के साथ समीकरण बदलते दिख रहे हैं। इस समय ऑरेंज कैप पर कब्जा वैभव सूर्यवंशी का है, जो राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने 4 मैचों में 200 रन बनाकर इस सीजन में सबसे पहले 200 का आंकड़ा पार किया है। उनका औसत 50 और स्ट्राइक रेट 266.67 का है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दर्शाता है। खास बात यह है कि उन्होंने अब तक 18 चौके और 18 छक्के जड़कर गेंदबाजों पर पूरी तरह दबाव बनाए रखा है।

ये भी पढ़ें- IPL 2026: पॉइंट्स टेबल पर डालें एक नजर, हाई स्कोरिंग मैच के बाद बदली अंक तालिका

 

रजत पाटीदार दे रहे टक्कर
हालांकि, रजत पाटीदार इस रेस में उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान पाटीदार ने 4 मैचों में 195 रन बनाए हैं और वे सिर्फ 5 रन पीछे हैं। उनका औसत 65 का है, जो उन्हें और भी खतरनाक बनाता है, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 214.29 है। पाटीदार ने भी 18 छक्कों के साथ अपनी ताकत दिखाई है और ऑरेंज कैप की दौड़ को बेहद करीबी बना दिया है।

हेनरिक क्लासेन भी लाइन में
इस प्रतिस्पर्धा में तीसरे स्थान पर हेनरिक क्लासेन हैं, जो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए 184 रन बना चुके हैं। वहीं चौथे स्थान पर यशस्वी जायसवाल हैं, जिन्होंने 183 रन बनाए हैं और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है।

ये भी पढ़ें- IPL इतिहास में ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने रोहित शर्मा, जानिए नंबर 1 पर कौन?

 

राजस्थान रॉयल्स की सलामी जोड़ी का प्रदर्शन इस सीजन में खासा प्रभावशाली रहा है, जिसने टीम को अजेय बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाई है। अब देखने वाली बात होगी कि आने वाले मुकाबलों में कौन सा बल्लेबाज इस रोमांचक रेस में आगे निकलता है और ऑरेंज कैप अपने नाम करता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें