Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

तिरंगे में लिपटी आशा भोसले, महान गायिका को दिया गया राजकीय सम्मान, श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई सितारे

April 13, 2026

तिरंगे में लिपटी आशा भोसले, महान गायिका को दिया गया राजकीय सम्मान, श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई सितारे

एंटरटेनमेंट डेस्क: भारतीय संगीत जगत को एक बड़ा झटका लगा है। महान गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में 12 अप्रैल 2026 को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में निधन हो गया। उन्होंने 7 दशकों से भी ज्यादा समय तक अपनी मधुर आवाज से फिल्म इंडस्ट्री और संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया।

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

आशा भोसले का अंतिम संस्कार सोमवार शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनके अंतिम दर्शन के लिए फिल्म इंडस्ट्री, राजनीति और अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोग लगातार उनके घर पहुंच रहे हैं।

अमिताभ बच्चन ने जताया दुख

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह एक युग का अंत है। आशा भोसले एक अद्भुत और महान कलाकार थी। उनकी आवाज ने हर गीत में जान डाल दी। भले ही वे आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगी।

सचिन तेंदुलकर ने दी श्रद्धांजलि

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली तेंदुलकर के साथ उनके घर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सचिन काफी भावुक नजर आए।

फिल्मी सितारे भी पहुंचे

बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू भी आशा भोसले के घर पहुंचीं और उन्हें याद करते हुए भावुक हो गईं। इस दौरान उनकी पोती जनाई भोसले तब्बू से गले लगकर रोती नजर आईं। इसके अलावा अभिनेता रितेश देशमुख भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।

ए.आर. रहमान ने भी किया नमन

मशहूर संगीतकार ए. आर. रहमान भी उनके घर पहुंचे और महान गायिका को श्रद्धांजलि दी।

घर पर लगा लोगों का तांता

मुंबई के लोअर परेल स्थित उनके घर ‘कासा ग्रांडे’ में लोगों की भीड़ लगी रही। फैंस और करीबी लोग नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। हर कोई उनके गाए गीतों को याद कर रहा है और उनके योगदान को नमन कर रहा है।

अन्य दिग्गजों ने भी दी श्रद्धांजलि

दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। उन्होंने नम आंखों से उन्हें याद किया। वहीं फिल्म निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन ने भी उनके अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें