Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

CSK vs KKR, IPL 2026: कोलकाता ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, चेन्नई करेगी बल्लेबाजी (देखें प्लेइंग 11)

April 14, 2026

CSK vs KKR, IPL 2026: कोलकाता ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, चेन्नई करेगी बल्लेबाजी (देखें प्लेइंग 11)

खेल डेस्क: आईपीएल 2026 का 22वां मैच मंगलवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला जाएगा। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आमने-सामने होंगी। इसी बीच अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है और चेन्नई को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है। चेन्नई ने अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर इस सीजन में पहली जीत दर्ज की है। इससे टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है। दूसरी ओर, KKR इस मैच को जीतकर हार का सिलसिला खत्म करना चाहेगी।

हम बॉल से बहुत अच्छी शुरुआत करेंगे: अजिंक्य रहाणे

कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, ”पहले बॉलिंग करने की सोच रहे हैं। मुझे लगता है कि पिछला गेम हमारे लिए बहुत अच्छा था। बदकिस्मती से, रिजल्ट हमारे पक्ष में नहीं गया। लेकिन मुझे लगा कि हमने जिस तरह का क्रिकेट खेला, उससे खिलाड़ियों को पिछले गेम से कॉन्फिडेंस मिल रहा है। यह सब फ्रेश शुरुआत करने के बारे में है। जब चीजें आपके पक्ष में नहीं हो रही हों, तो यह ज़रूरी है कि आप उस पर विश्वास रखें, पॉज़िटिव रहें और T20 फ़ॉर्मेट में वे छोटे-छोटे पल बहुत ज़रूरी हैं। तो, अब इस गेम को देखते हुए, हम बॉल से बहुत अच्छी शुरुआत करेंगे और फिर टारगेट का पीछा करने की कोशिश करेंगे।”

हां, हम भी पहले गेंदबाज़ी ही करते: गायकवाड़ 

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, ”हां, हम भी पहले गेंदबाज़ी ही करते। लेकिन जैसा मैंने कहा, आप जानते हैं, पूरे मैच के दौरान विकेट में ज़्यादा बदलाव नहीं आया है। इसलिए कोई खास फ़र्क नहीं पड़ा। निश्चित रूप से पहली पारी में स्कोरबोर्ड पर एक बड़ा टोटल खड़ा करना चुनौतीपूर्ण होगा, लेकिन जैसा मैंने कहा, आप जानते हैं, यह एक बहुत अच्छी पिच लग रही है। हाँ, जैसा मैंने कहा, मैच के बाद भी, मुझे लगा कि 210 रन बचाने के लिए हमारी गेंदबाज़ी बहुत अच्छी रही, आप जानते हैं, एक मज़बूत DC टीम के ख़िलाफ़। इससे हमें बहुत आत्मविश्वास मिला और आप जानते हैं, हमारी फ़ील्डिंग यूनिट भी पूरी तरह से जोश में थी। हमने कुछ रन बचाए और मुझे लगता है कि इसी तरह हमने मिलकर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। आज भी काफ़ी रोमांचक होने वाला है। हमें अपना काम करना है और हर कोई आत्मविश्वास से भरा हुआ है।”

हेड टू हेड रिकॉर्ड

कुल मैच- 32
CSK: 20 मैच जीते
KKR : 11 मैच जीते
1 मैच बेनतीजा

चेपॉक की पिच रिपोर्ट

चेपॉक का मैदान इस सीजन में बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छा साबित हुआ है। यहां लगातार 200 से ज्यादा रन बन रहे हैं। आज मैच काली मिट्टी (Black Soil) वाली पिच पर होगा। शुरुआत में पिच थोड़ी धीमी और उछाल कम रहेगा। मैच आगे बढ़ने पर पिच और धीमी होगी। स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलेगी ओस (Dew) भी बड़ा फैक्टर हो सकती है, जिससे दूसरी पारी में गेंदबाजी करना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

दोनों टीमें

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, खलील अहमद।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें