पंजाब डेस्क : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के जालंधर स्थित आवास पर छापेमारी की है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 9 बजे ED जालंधर में उनके घर पहुंची। टीम जांच कर रही है। घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। ईडी की इस कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी का कहना है कि अशोक मित्तल को हाल ही में आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में अपना नया डिप्टी लीडर नियुक्त किया था। उन्होंने इस पद पर राघव चड्ढा की जगह ली थी। AAP ने छापेमारी को राजनीतिक प्रतिशोध बताया है।
ED की टीम ने अशोक मित्तल के करीब 8 से 9 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। जालंधर में उनके घर, गुरुग्राम में उनके और उनके बेटे के ठिकाने, एक फार्महाउस, विश्वविद्यालय से जुड़े स्थानों पर सुबह करीब 9 बजे ED की टीम जालंधर स्थित उनके घर पहुंची और जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार अशोक मित्तल एक यूनिवर्सिटी चलाते हैं। ED को शक है कि इस यूनिवर्सिटी के फंड (पैसे) के इस्तेमाल में कुछ गड़बड़ी हुई है। इसलिए टीम जरूरी दस्तावेजों की जांच कर रही है। कंप्यूटर, मोबाइल जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खंगाल रही है। वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड देख रही है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह छापेमारी आने वाले चुनावों को ध्यान में रखकर की गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि “भाजपा ने पंजाब चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। AAP के राज्यसभा सांसद के घर और यूनिवर्सिटी पर ED की छापेमारी मोदी सरकार का तरीका है।”
भाजपा द्वारा पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू… आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी में ED की रेड..typical मोदी स्टाइल..
हम भो पत्ते नहीं
जो शाख से टूट कर
गिर जाएँगे
आंधियो को कह दो अपनी औक़ात में रहें— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) April 15, 2026
सीएम मान का आया ट्वीट
सीएम भगवंत सिंह मान ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि भाजपा द्वारा पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू… आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी में ED की रेड..typical मोदी स्टाइल.. जिसके बाद एक शेयर भी लिखा है… हम भो पत्ते नहीं, जो शाख से टूट कर गिर जाएँगे… आंधियो को कह दो अपनी औक़ात में रहें।
आप सुप्रीमो ने दी ये प्रतिक्रिया
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस कार्रवाई की आलोचना की। उन्होंने कहा “मोदी जी ने पंजाब में चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। लेकिन पंजाब के लोग यह बर्दाश्त नहीं करेंगे और बीजेपी को इसका जवाब देंगे।”
मोदी जी ने पंजाब में चुनावों की तैयारी शुरू कर दी। लेकिन पंजाब के लोग ये बर्दाश्त नहीं करेंगे। बीजेपी को इसका करारा जवाब देंगे। https://t.co/0yorKVftpM
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 15, 2026
कौन है अशोक मित्तल
राघव चड्ढा का स्थान लेने वाले अशोक मित्तल भी पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं। मित्तल जालंधर के निवासी हैं और शिक्षा जगत के साथ-साथ व्यावसायिक क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं। वह पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के संस्थापक और चांसलर हैं। राजनीति में सक्रिय होने से पहले मित्तल एक सफल व्यवसायी के रूप में जाने जाते थे और उनका परिवार ‘लवली ग्रुप’ का संचालन करता है, जिसका विस्तार ऑटोमोबाइल सेक्टर और प्रसिद्ध ‘लवली स्वीट्स’ के माध्यम से मिठाई व्यवसाय तक है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...