Last Updated: November 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

CBSE 10वीं का रिजल्ट आज हुआ जारी, DigiLocker से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

April 15, 2026

CBSE 10वीं का रिजल्ट आज हुआ जारी, DigiLocker से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

CBSE 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) की 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज घोषित हो गया है।

रिजल्ट कहां जारी होगा?

CBSE 10वीं का परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स जैसे cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा छात्र अपना रिजल्ट डिजिटल प्लेटफॉर्म्स जैसे DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी आसानी से देख सकते है।

पिछले ट्रेंड क्या कहते हैं?

पिछले वर्षों के पैटर्न को देखें तो CBSE आमतौर पर 10वीं का रिजल्ट मई के मध्य तक जारी करता रहा है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट तुरंत डाउनलोड कर सकेंगे, जबकि मूल अंकपत्र बाद में स्कूलों के माध्यम से वितरित किया जाएगा।

ऐसे करें CBSE 10वीं रिजल्ट चेक

छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स से अपना रिजल्ट देख सकते हैं-

-आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

-“CBSE 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें

-रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID दर्ज करें

-सबमिट करने पर स्क्रीन पर परिणाम दिखाई देगा

-भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड कर सुरक्षित रखें

DigiLocker से रिजल्ट और मार्कशीट डाउनलोड

-DigiLocker के माध्यम से छात्र बिना किसी परेशानी के अपनी डिजिटल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।

-digilocker.gov.in पर जाएं या ऐप खोलें।

-रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें।

-“Issued Documents” सेक्शन खोलें।

CBSE विकल्प चुनें

“Class 10 Marksheet 2026” पर क्लिक करें।

रोल नंबर और पासिंग ईयर दर्ज करें।

आपकी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड हो जाएगी।

ये भी पढ़ें…

जरूरी सलाह छात्रों के लिए

रिजल्ट किसी भी समय जारी हो सकता है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स पहले से तैयार रखें। केवल आधिकारिक वेबसाइट्स और ऐप्स का ही उपयोग करें ताकि किसी भी फर्जी सूचना से बचा जा सके।

रिजल्ट आने के बाद छात्रों को 11वीं कक्षा में विषय चयन और आगे की पढ़ाई से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय भी लेने होंगे, इसलिए यह समय उनके लिए बेहद अहम माना जा रहा है। यदि किसी छात्र की APAAR ID अभी तक लिंक नहीं है, तो उन्हें जल्द से जल्द अपना अकाउंट अपडेट करने की सलाह दी जाती है, ताकि रिजल्ट और दस्तावेज प्राप्त करने में कोई परेशानी न हो।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें