Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन और वियतनाम के नेता दोनों देशों के युवाओं के प्रतिनिधियों से मिले

April 15, 2026

चीन और वियतनाम के नेता दोनों देशों के युवाओं के प्रतिनिधियों से मिले

सीपीसी केंद्रीय कमेटी के महासचिव और राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 15 अप्रैल की सुबह पेइचिंग में यात्रा पर आये वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के महासचिव और राष्ट्रपति टो लाम के साथ“लाल अध्ययन यात्रा”में भाग लेने वाले दोनों देशों के युवाओं के प्रतिनिधियों से भेंट की।

शी ने अपने भाषण में बल दिया कि युवा समाज का विकास बढ़ाने की जीवंत शक्ति हैं जिनसे चीन व वियतनाम दोनों देशों के कार्य जारी रखने की उम्मीद भी है। उन्होंने दोनों देशों के युवाओं से पारस्परिक समर्थन करने, साहस के साथ कर्तव्य निभाने और मानवता के साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण का अग्रणी बनने की उम्मीद जतायी।

टो लाम ने कहा कि युवा दोनों पार्टियों और दोनों देशों के सम्बंधों का महत्वपूर्ण सेतु है। आशा है कि दोनों देशों के युवा वियतनाम-चीन सम्बंध की समझ गहराकर अपने अपने देश के विकास और दो देशों की मित्रता के लिए अहम भूमिका निभाएंगे।

ध्यान रहे शी ने पिछले अप्रैल में वियतनाम की यात्रा में टो लाम के साथ “लाल अध्ययन यात्रा” की घोषणा की, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के युवाओं को दो देशों की पुरानी पीढ़ी के नेताओं की क्रांतिकारी फुटप्रिंट का अनुकरण कर चीन-वियतनाम मित्रता के लाल जीन की खोज करना है ताकि चीन-वियतनाम साझे भविष्य वाले समुदाय के लिए यौवन शक्ति एकत्र की जाए।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें