Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana : दो IAS अधिकारियों बदले, मनोज स्पेशल सेक्रेटरी, अनुपमा महेंद्रगढ़ की डीसी

April 16, 2026

Haryana : दो IAS अधिकारियों बदले, मनोज स्पेशल सेक्रेटरी, अनुपमा महेंद्रगढ़ की डीसी

चंडीगढ़। two-ias-officers-transferred प्रदेश सरकार ने फेरबदल करते हुए दो आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इसके अलावा नई नियुक्ति के आदेश भी जारी किए हैं।

इन दोनों IAS की नियुक्ति

यह आदेश राज्यपाल की स्वीकृति से तत्काल प्रभाव से लागू किए हैं। इन आदेशों के अनुसार आईएएस मनोज कुमार (2012 बैच), जो वर्तमान में महेंद्रगढ़ (नारनौल) में डिप्टी कमिश्नर के पद पर कार्यरत थे, उन्हें अब वित्त विभाग में विशेष सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है, उनकी यह नियुक्ति एक रिक्त पद के विरुद्ध की गई है। आईएएस अनुपमा अंजली (2018 बैच), जो एचएसवीपी फरीदाबाद में प्रशासक और अर्बन एस्टेट फरीदाबाद में अतिरिक्त निदेशक के रूप में कार्यरत थी, को अब महेंद्रगढ़ (नारनौल) का नया डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वे इस पद पर मनोज कुमार का स्थान लेगी।

सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदों का कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें