हिमाचल डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हिमाचल दौरे की तैयारियां जोरों पर हैं। सूत्रों के अनुसार, वह 26 अप्रैल से 2 मई तक शिमला आएंगी। राष्ट्रपति भवन से आधिकारिक कार्यक्रम जल्द जारी होने की उम्मीद है।
पिछले साल मई में उनका शिमला दौरा ऑपरेशन सिंदूर के कारण स्थगित हो गया था। उस समय आरट्रैक, आईआईटी मंडी और अटल टनल रोहतांग के कार्यक्रम निर्धारित थे। राष्ट्रपति की शिमला की ग्रीष्मकालीन परंपरा पुरानी है। वे मशोबरा के ‘द रिट्रीट’ में ठहरेंगी।
सुरक्षा और ट्रैफिक प्लान तैयार
राष्ट्रपति के 26 अप्रैल से 2 मई के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। राष्ट्रपति काफिले के मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। जिला प्रशासन, नगर निगम और अन्य विभागों को निर्देश जारी हो चुके हैं, ताकि कोई असुविधा न हो।
मेष: दिन शुभ रहेगा...