Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jammu Kashmir: कठुआ में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, अफीम की फसल को किया नष्ट

April 17, 2026

Jammu Kashmir: कठुआ में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, अफीम की फसल को किया नष्ट

जम्मू कश्मीर डेस्कः प्रदेश में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कठुआ जिले में 21.68 किलोग्राम अवैध रूप से उगाई गई अफीम यानी पोस्त की फसल जब्त कर नष्ट किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें :-

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि बिलावल के पलान इलाके में अवैध पोस्त की खेती की गई है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके पर फसल को कब्जे में लिया और कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उसे नष्ट कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में बिलावर थाने में आरोपी पलान निवासी खुर्शी मोहम्मद के खिलाफ केस दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी देखें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें