Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana : नारनौल : 14 एकड़ में बनेगा अत्याधुनिक स्टेडियम

April 19, 2026

Haryana : नारनौल : 14 एकड़ में बनेगा अत्याधुनिक स्टेडियम

नारनौल। खेल सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए गांव बड़कोदा-बडगांव में 14 एकड़ भूमि पर एक जिला स्तरीय स्टेडियम का निर्माण होगा।

खेल स्टेडियम की साइट का निरीक्षण

खेल मंत्री आज गांव बड़कोदा-बडगांव में प्रस्तावित खेल स्टेडियम की साइट का निरीक्षण करने के बाद लोगों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार खेलों को लगातार बढ़ावा दे रही हैं। प्रदेश के खेल और युवा मामले मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खेलों और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं का होगा विकास

उन्होंने कहा कि प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की ढांचागत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। आज प्रदेश के खिलाड़ी पूरी दुनिया में नाम रोशन कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान खेल मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि 14 एकड़ में बनने वाले इस खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम के बनने से न केवल नारनौल, बल्कि पूरे जिले के उभरते खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, जिससे वे भविष्य में देश के लिए पदक जीत सकें।

स्टेडियम करेगा युवाओं का भविष्य का निर्माण

इस मौके पर पूर्व मंत्री व नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव ने कहा कि खेल स्टेडियम का निर्माण होना क्षेत्र के युवाओं के सुनहरे भविष्य की नींव रखेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की खेल नीति का ही परिणाम है कि आज ग्रामीण क्षेत्रों तक खेलों का ढांचा पहुंच रहा है। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव तथा जिला खेल अधिकारी नरेंद्र कुंडू भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान खेल मंत्री ने स्टेडियम के ले-आउट और भविष्य में उपलब्ध होने वाली खेल विधाओं की विस्तृत समीक्षा की।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें