Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘एलियन: अर्थ’ सीज़न 2 में पीटर डिंकलेज के साथ नजर आएंगे आदर्श गौरव, अगले महीने शुरू होगी शूटिंग

April 20, 2026

‘एलियन: अर्थ’ सीज़न 2 में पीटर डिंकलेज के साथ नजर आएंगे आदर्श गौरव, अगले महीने शुरू होगी शूटिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क: एक बड़े ग्लोबल कास्टिंग अपडेट में एमी अवॉर्ड विजेता एक्टर पीटर डिंकलेज एलियन: अर्थ के दूसरे सीज़न से जुड़ गए हैं। वह इस बहुप्रतीक्षित साइंस-फिक्शन सिरीज़ में आदर्श गौरव के साथ नज़र आएंगे। शो की शूटिंग अगले महीने शुरू होने वाली है।

पहले सीज़न में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद आदर्श गौरव एक बार फिर अपने किरदार ‘स्लाइटली’ में लौट रहे हैं। इस किरदार की भावनात्मक गहराई और जटिलता को लेकर उन्हें दुनियाभर के दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी सराहना मिली थी।

इस सिरीज़ को नोआ हौले ने बनाया है, जबकि रिडली स्कॉट इसके एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। एलियन: अर्थ तेज़ी से एक बड़ी ग्लोबल साइ-फाई सिरीज़ के रूप में उभरी है और 2025 के टॉप शोज़ में शामिल रही है। गेम ऑफ थ्रोन्स में अपने एमी-विनिंग रोल के लिए मशहूर पीटर डिंकलेज के जुड़ने से इस नए सीजन को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है।

सीज़न 2 में आदर्श गौरव एक दमदार कास्ट के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे, जिसमें सिडनी चैंडलर, एलेक्स लॉथर, एसी डेविस, सैमुअल ब्लेनकिन, बाबू सीसे, टिमोथी ओलिफैंट और पीटर डिंकलेज शामिल हैं।

सीरीज में वापसी को लेकर आदर्श गौरव ने कहा- एलियन: अर्थ का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत खास अनुभव रहा है। सीज़न 1 को जो रिस्पॉन्स मिला, खासकर मेरे किरदार को वह बेहद शानदार और प्रेरणादायक रहा। स्लाइटली एक बहुत ही अनोखा और भावनात्मक रूप से जटिल किरदार है, और सीज़न 2 में उसकी कहानी को आगे बढ़ाने का मौका मिलना मेरे लिए बेहद उत्साहजनक है। नोआ हौले और रिडली स्कॉट जैसे विजनरी लोगों के साथ काम करना हर मायने में प्रेरित करता है, और इतने टैलेंटेड को-एक्टर्स के साथ रहना आपको लगातार बेहतर बनने के लिए प्रेरित करता है। मैं फिर से सेट पर लौटने और इस दुनिया में दोबारा उतरने के लिए बेहद उत्साहित हूँ।

जल्द शुरू होने वाली इस सीज़न की शूटिंग आदर्श गौरव के लिए एक और बड़ा कदम साबित होगी, क्योंकि वह लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मज़बूत कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें