Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘AIADMK को कंट्रोल करना चाहती BJP, तमिलनाडु में नहीं होगा ऐसा’, राहुल गांधी का आरोप

April 20, 2026

‘AIADMK को कंट्रोल करना चाहती BJP, तमिलनाडु में नहीं होगा ऐसा’, राहुल गांधी का आरोप

नेशनल डेस्क: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जो लोग AIADMK को चलाते हैं, वे पूरी तरह से अमित शाह और नरेंद्र मोदी के नियंत्रण में हैं।

यह भी पढ़ें-
सुप्रीम कोर्ट ने नेताजी को ‘राष्ट्रपुत्र’ घोषित करने की मांग वाली याचिका खारिज की, याचिकाकर्ता को लगाई फटकार
Japan earthquake: भूकंप के तेज झटकों से दहल उठा जापान, लोगों में डर का माहौल… सुनामी का अलर्ट जारी
‘मणिपुर में जो हिंसा हो रही, उसके लिए सत्ताधारी पार्टी जिम्मेदार’, राहुल गांधी का BJP पर हमला

एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बिहार का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री को हटाकर बीजेपी का व्यक्ति बैठा दिया गया, क्योंकि वहां के सीएम “कमज़ोर” थे और उन्होंने कोई विरोध नहीं किया। राहुल गांधी का आरोप है कि बीजेपी तमिलनाडु में भी ऐसा ही करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी ऐसी सरकार बनाना चाहती है जो उनके इशारों पर चले और एक ऐसा मुख्यमंत्री हो जो वही करे जो केंद्र सरकार कहे। लेकिन उन्होंने साफ कहा कि वे ऐसा कभी नहीं होने देंगे और बीजेपी तमिलनाडु के लोगों या सरकार को कंट्रोल नहीं कर पाएगी।

तमिलनाडु में लोग बदलाव चाहते: अन्नामलाई 

वहीं दूसरी तरफ, बीजेपी नेता के. अन्नामलाई ने दावा किया कि तमिलनाडु में लोग बदलाव चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है और लोग एक मजबूत और निर्णायक सरकार चाहते हैं। उन्होंने DMK सरकार पर भी आरोप लगाए कि उसने राज्य की व्यवस्था बिगाड़ दी है। अन्नामलाई ने कहा कि लोग अब NDA को सत्ता में देखना चाहते हैं। उन्होंने यह भी भरोसा जताया कि चुनाव के बाद गठबंधन के नेता मुख्यमंत्री बनेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें