Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Japan earthquake: भूकंप के तेज झटकों से दहल उठा जापान, लोगों में डर का माहौल… सुनामी का अलर्ट जारी

April 20, 2026

Japan earthquake: भूकंप के तेज झटकों से दहल उठा जापान, लोगों में डर का माहौल… सुनामी का अलर्ट जारी

इंटरनेशनल डेस्क: सोमवार को जापान में तेज भूकंप आने से लोगों में डर का माहौल बन गया। जापान के राष्ट्रीय प्रसारक NHK के मुताबिक, उत्तरी जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप के बाद सरकार ने तुरंत तटीय इलाकों में सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया। खासतौर पर (इवाते प्रान्त) Iwate Prefecture और (होक्काइडो) Hokkaido के समुद्री किनारे रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित जगह या ऊंचे इलाकों में जाने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें-
अमेरिका के लुइसियाना में गोलीबारी, 8 मासूम बच्चों की गई जान
अमेरिका ने कब्जे में लिया ईरानी जहाज, पकड़ने के लिए इंजन रूम में किया गया छेद

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि समुद्र में करीब 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं, जो तट पर पहुंचकर नुकसान कर सकती हैं। सरकार ने यह भी कहा है कि सुनामी की लहरें एक बार नहीं, बल्कि कई बार आ सकती हैं। इसलिए लोगों को तब तक सुरक्षित जगहों पर ही रहना चाहिए, जब तक पूरी तरह से खतरा टल नहीं जाता। लहरें तय समय से पहले या बाद में भी आ सकती हैं और उनकी ऊंचाई अनुमान से ज्यादा हो सकती है।

लोगों के लिए जरूरी सलाह

समुद्र किनारे और नदियों के मुहानों से दूर रहें। तुरंत ऊंचे स्थानों या सुरक्षित इलाकों में चले जाएं। प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। जब तक आधिकारिक घोषणा न हो, वापस घर न लौटें। बचाव और आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह अलर्ट पर हैं और हालात पर नजर रखी जा रही है।

हर साल करीब 1500 भूकंप आते हैं

जापान दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित देशों में से एक है, क्योंकि यह प्रशांत अग्नि वलय में स्थित है। यहां हर साल करीब 1500 भूकंप आते हैं। साल 2011 में आए भयानक 2011 तोहोकू भूकंप और सुनामी ने भारी तबाही मचाई थी, जिसमें हजारों लोगों की जान गई थी और फुकुशिमा दाइची परमाणु ऊर्जा संयंत्र में गंभीर परमाणु हादसा भी हुआ था। फिलहाल सरकार लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों से बचने की अपील कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें