Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हुए शरद पवार, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

April 21, 2026

मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हुए शरद पवार, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

नेशनल डेस्क: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार को मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, 85 वर्षीय पवार को करीब दो दिन पहले ब्रीच कैंडी अस्पताल में जांच के लिए लाया गया था।

यह भी पढ़ें-
पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड बेनकाब, हुलिया बदलकर PAK में छिप रहा; सामने आई तस्वीर
‘गोरखा समुदाय के लिए समाधान लाएगी सरकार, झूठे केस होंगे वापस’, दार्जिलिंग में बोले अमित शाह
‘धमकियों के साए में नहीं होगी बातचीत’, ट्रंप की धमकी के बाद ईरानी स्पीकर का पलटवार

सूत्रों के मुताबिक, यह भर्ती किसी गंभीर बीमारी के कारण नहीं बल्कि नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए की गई है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और चिंता की कोई बड़ी बात नहीं है। हाल ही में शरद पवार व्हीलचेयर पर संसद पहुंचे थे, जहां उन्होंने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली और मीडिया से बातचीत भी की थी।

उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही

इससे पहले इसी साल फरवरी में भी उन्हें पुणे के एक अस्पताल में दो बार भर्ती कराया गया था। उस समय उन्हें सीने में संक्रमण (चेस्ट इंफेक्शन) और डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) की शिकायत थी। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज और जांच जारी है, और उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें