Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

विस्फोटक शतक के बाद अनोखे अंदाज मनाया जश्न, क्या है अभिषेक शर्मा के इस स्पेशल सेलिब्रेशन का मतलब, जानें किसे किया डेडिकेट?

April 22, 2026

विस्फोटक शतक के बाद अनोखे अंदाज मनाया जश्न, क्या है अभिषेक शर्मा के इस स्पेशल सेलिब्रेशन का मतलब, जानें किसे किया डेडिकेट?

Abhishek Sharma special celebration: आईपीएल 2026 में एक यादगार प्रदर्शन करते हुए अभिषेक शर्मा ने ऐसा शतक जड़ा, जिसने न सिर्फ मैच का रुख बदल दिया बल्कि फैंस के दिल भी जीत लिए। सनराइजर्स हैदराबाद के इस युवा बल्लेबाज ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 68 गेंदों पर नाबाद 135 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी में अभिषेक ने 10 छक्के और 10 चौके शामिल थे।

अनोखे अंदाज में शतक का जश्न

अभिषेक का शतक जितना खास था, उसका जश्न उससे भी ज्यादा चर्चा में रहा। उन्होंने क्रीज के बीच खड़े होकर दोनों हाथ मोड़ते हुए एक अलग अंदाज में सेलिब्रेशन किया जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए।

मैच के बाद जब उनसे इस खास अंदाज के बारे में पूछा गया, तो अभिषेक ने इसका दिल छू लेने वाला मतलब बताया। उन्होंने कहा कि यह जश्न फैंस के प्यार और समर्थन के प्रति आभार जताने का तरीका था। पूरे टूर्नामेंट में मिले सपोर्ट को उन्होंने इस इशारे के जरिए लौटाने की कोशिश की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IPL (@iplt20)

बहन के लिए खास समर्पण

इस सेलिब्रेशन के पीछे एक भावनात्मक कारण भी था। अभिषेक ने बताया कि उनकी बहन मैच देखने स्टेडियम नहीं आ सकीं क्योंकि वह संक्रमण से जूझ रही हैं। ऐसे में उन्होंने अपना शतक और यह खास जश्न अपनी बहन को समर्पित किया।

उनकी बहन कोमल ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए अपनी तबीयत की जानकारी दी और अपने भाई के इस शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताई। उन्होंने लिखा कि अभिषेक द्वारा पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में उनका जिक्र करना उनके लिए बेहद खास पल था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dr.Komal Sharma (@komalsharma_20)

आंकड़ों में भी टॉप पर अभिषेक

इस विस्फोटक पारी के बाद अभिषेक शर्मा सिर्फ मैच के हीरो नहीं रहे, बल्कि पूरे टूर्नामेंट में भी शीर्ष पर पहुंच गए हैं। 7 मैचों में 323 रन बनाकर वह इस समय सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। साथ ही 27 छक्कों के साथ वह इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भी नंबर एक पर हैं।

ये भी पढ़ें- Weather: इन 6 राज्यों में आसमान से बरसेगी आग, तो पहाड़ों में होगी बरसात, जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें