Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली में सनसनीखेज हत्या: IRS अधिकारी की बेटी की गला घोंटकर हत्या, यौन शोषण की आशंका

April 22, 2026

दिल्ली में सनसनीखेज हत्या: IRS अधिकारी की बेटी की गला घोंटकर हत्या, यौन शोषण की आशंका

नई दिल्ली: दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक आईआरएस अधिकारी की 22 साल की बेटी की हत्या कर दी गई। पुलिस को शक है कि हत्या से पहले युवती के साथ यौन शोषण भी किया गया।

यह भी पढ़ें-
‘लाहौर में जाकर कंपनी खोलो…’, लेंसकार्ट के तिलक-मंगलसूत्र पाबंदी पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री
‘रूस-यूक्रेन से लेकर होर्मुज तक, भारत निभा रहा संतुलित वैश्विक भूमिका’, जर्मनी में बोले राजनाथ सिंह

घर के अंदर मिला शव

बुधवार सुबह पुलिस को इस घटना की सूचना मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। युवती का शव उसके ही घर से बरामद हुआ। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उसका गला मोबाइल चार्जर के केबल से घोंटा गया था।

किस पर है शक?

पुलिस को इस मामले में घर के एक पूर्व घरेलू नौकर पर शक है। बताया जा रहा है कि उसे करीब डेढ़ महीने पहले नौकरी से निकाल दिया गया था। आशंका है कि उसने बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया हो। जानकारी के मुताबिक, घटना के समय युवती के माता-पिता सुबह जिम गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी ने घर में घुसकर इस अपराध को अंजाम दिया।

 

जांच जारी

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत इकट्ठा किए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। युवती ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी और वह यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें