Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘मटका क्वीन’ कृतिका कामरा के 70 दशक से प्रेरित लुक्स बने चर्चा का विषय, ‘मटका किंग’ अब अमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर हो रही स्ट्रीम

April 23, 2026

‘मटका क्वीन’ कृतिका कामरा के 70 दशक से प्रेरित लुक्स बने चर्चा का विषय, ‘मटका किंग’ अब अमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर हो रही स्ट्रीम

एंटरटेनमेंट डेस्क: मटका किंग के अमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने के साथ ही एक्ट्रेस कृतिका कामरा अपने शानदार ऑन-स्क्रीन ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर खूब चर्चा में हैं। उनके किरदार का लुक, जो 1970 के दशक की स्टाइल से प्रेरित है, शो का सबसे ज़्यादा चर्चा में रहने वाला हिस्सा बन गया है और इसी वजह से उन्हें ‘मटका क्वीन’ कहा जा रहा है।

शो में ‘गुलरुख’ के रूप में कृतिका का लुक 70 के दशक की मशहूर एक्ट्रेसेस जैसे ज़ीनत अमान, परवीन बाबी, शर्मिला टैगोर और रेखा के ग्लैमर को एक खूबसूरत ट्रिब्यूट है। पोल्का डॉट ड्रेस से लेकर एलिगेंट पारसी साड़ियों तक हर आउटफिट उस दौर के फैशन को बखूबी दर्शाता है। खास बात यह है कि हर लुक असली भी लगता है और सिनेमाई भी जिससे 70 के दशक की यादें ताज़ा हो जाती हैं।

स्टाइलिंग सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं है। हेयर, मेकअप और एक्सेसरीज़ भी बहुत सोच-समझकर तैयार किए गए हैं, ताकि उस दौर की सादगी और खासियत पूरी तरह दिखे। स्टेटमेंट हेयरस्टाइल, रेट्रो प्रिंट्स और विंटेज सिल्हूट्स के जरिए कृतिका का लुक पूरे शो में उस समय की झलक देता है, जो दर्शकों को उस दौर में ले जाता है।

अपने अनुभव को साझा करते हुए कृतिका ने कहा- हमारी टीम ने उस दौर के लुक और खासकर मेरे किरदार गुलरुख को समझने में काफी समय लगाया। इसकी शुरुआत एक फोटो से हुई थी, जो नागराज सर ने शेयर की थी, और फिर हमने परवीन बाबी, ज़ीनत अमान, शर्मिला टैगोर और रेखा से इंस्पिरेशन ली। हमारी कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर प्रियंका दुबे ने मेरे साथ कई ट्रायल किए। बालों से लेकर जूतों और एक्सेसरीज़ तक हर चीज़ पर बहुत ध्यान दिया गया। हमने उस दौर के जैज़ क्लब, रेस और पारसी इवेंट्स की असली तस्वीरें भी देखीं। कॉस्ट्यूम, हेयर और मेकअप ने इस किरदार को समझने और गुलरुख की पर्सनैलिटी पकड़ने में मेरी बहुत मदद की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें