
छठे एशियाई बीच गेम्स 22 अप्रैल को दक्षिण चीन के हाईनान प्रांत के सान्या शहर में शुरू हो गए। चीनी स्टेट कौंसुलर शन यीछिन ने इसके उद्घाटन की घोषणा की।
शाम को आठ बजे उद्घाटन समारोह शुरू हुआ। गतिशील धुन के साथ एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) के सभी 45 सदस्य देशों और क्षेत्रों के खेल प्रतिनिधिमंडल एक के बाद एक स्टेडियम में प्रवेश करते दिखे। 45 मिनट बाद शन यीछन ने छठे एशियाई बीच गेम्स के उद्घाटन की घोषणा की। एशियाई बीच गेम्स की मशाल प्रज्वलित की गई।
उद्घाटन समारोह के पहले शन यीछिन ने ओसीए के अध्यक्ष शेख जोआन बिन हमद अल थानी से मुलाकात की। इस मौके पर शन यीछिन ने कहा कि चीन ओसीए के साथ मित्रता और सहयोग मजबूत कर एशिया में ओलंपिक आंदोलन के विकास और खेलकूद शासन बढ़ाना चाहता है, ताकि एशिया के साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण में ज्यादा योगदान किया जा सके। वहीं, शेख जोआन ने लंबे समय से चीन के समर्थन का आभार जताया और चीन के साथ एशिया में ओलंपिक आंदोलन बढ़ाने की इच्छा जताई।
बताया जाता है कि छठे एशियाई बीच गेम्स 22 से 30 अप्रैल तक आयोजित हो रहे हैं, जो हाईनान मुक्त व्यापार बंदरगाह में द्वीपव्यापी विशेष सीमा शुल्क अभियान होने के बाद आयोजित पहला बड़ा अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजन है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)