खेल डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग के एक मैच में शनिवार, 25 अप्रैल को एक डराने वाली घटना देखने को मिली। यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा था। मैच की शुरुआत में ही लुंगी एनगिडी एक कैच पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वह बहुत बुरी तरह जमीन पर गिर पड़े। गिरने के बाद वह उठ नहीं पाए, जिससे मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों में चिंता फैल गई।
दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने तुरंत मेडिकल टीम को बुलाया। कुछ ही देर में डॉक्टर मैदान पर पहुंचे और एनगिडी की जांच की। उनकी हालत को देखते हुए पहले स्ट्रेचर मंगाया गया, लेकिन स्थिति गंभीर लगने पर एंबुलेंस को सीधे मैदान के अंदर बुलाया गया। मेडिकल स्टाफ ने सावधानी बरतते हुए उनके गले में नेक ब्रेस लगाया और उन्हें स्ट्रेचर पर लिटाकर एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया।
Hope Lungi Ngidi hasn’t suffered anything serious 🤯
Hope he recovers quicklyPray for lungi ngidi 🙏
#DCvsPBKS pic.twitter.com/X6Sh31UJ6T
— Dear Zindagi (@saumy99) April 25, 2026
राहत की बात यह रही कि जाते समय वह होश में थे और डॉक्टरों से बात कर रहे थे। एनगिडी के मैदान से बाहर जाने के बाद, नियमों के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स को कन्कशन सब्स्टीट्यूट लेने की अनुमति मिली। उनकी जगह श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा को टीम में शामिल किया गया।

आईपीएल के नियमों के मुताबिक, अगर किसी खिलाड़ी को सिर या गर्दन में चोट लगती है और कन्कशन (दिमागी चोट) का खतरा होता है, तो टीम उसे बदल सकती है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स का यह फैसला नियमों के अनुसार सही था। इस घटना के बाद कुछ समय के लिए मैच रोक दिया गया और स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के बीच सन्नाटा छा गया। सभी लोग खिलाड़ी की हालत को लेकर चिंतित नजर आए।
ये भी पढ़ें- बाल-बाल बचे Donald Trump! डिनर करते समय हिल्टन होटल में फायरिंग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो
मेष: दिन शुभ रहेगा...