Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली-यूपी और राजस्थान समेत इन राज्यों के लिए लू का अलर्ट जारी, जानें कब से होगी बारिश

April 26, 2026

दिल्ली-यूपी और राजस्थान समेत इन राज्यों के लिए लू का अलर्ट जारी, जानें कब से होगी बारिश

Today weather 26 April 2026: रविवार यानी आज देश का मौसम एक समान नहीं रहने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे। उत्तर-पश्चिम भारत में जहां भीषण गर्मी और लू लोगों को परेशान करेगी, वहीं पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश और आंधी से राहत मिलने के आसार हैं।

उत्तर-पश्चिम भारत में लू का असर
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्मी अपने चरम पर रहने की संभावना है। इन राज्यों में तापमान सामान्य से ऊपर जा सकता है और कई जगहों पर लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के चलते हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और बादल छाने की भी संभावना है।

ये भी पढ़ें- बाल-बाल बचे Donald Trump! डिनर करते समय हिल्टन होटल में फायरिंग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

 

मध्य भारत में गर्म हवाओं का दबदबा
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ क्षेत्र में भी गर्मी का असर कम होने के संकेत नहीं दिखाई दे रहे हैं। यहां तापमान ऊंचा बना रहेगा और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या तेज हवाएं चल सकती हैं, लेकिन इससे गर्मी में कमी आने की उम्मीद नहीं है।

पूर्वी भारत में बदलेगा मौसम
बिहार पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम पूरी तरह करवट ले सकता है। इन क्षेत्रों में बारिश, तेज हवाएं, आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। कुछ इलाकों में भारी वर्षा की भी संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग ने इन राज्यों को एक्टिव वेदर जोन में रखा है।

ये भी पढ़ें- आज का राशिफल: जानें कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए आज का दिन? किसे होगा धनलाभ तो किसे रहना होगा सावधान

 

दक्षिण और पश्चिम में मिलाजुला असर
दक्षिण भारत के राज्यों केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। गरज-चमक और तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जबकि तटीय इलाकों में उमस भरा मौसम बना रहेगा। वहीं बात महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा की करें तो कुछ स्थानों पर बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें